बघौला के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिरा में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह कल से शुरू

बघौला के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिरा में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह कल से शुरू

Shrimad Bhagwat Katha

Shrimad Bhagwat Katha

सुबह 9 बजे से मंदिर प्रागंण से शुरू होगी कलश यात्रा

पलवल। दयाराम वशिष्ठ: Shrimad Bhagwat Katha: बघौला गांव में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जो पूरी तरह सज चुका है। आज से श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का आयोजन शुरू हो रहा है, जिसमें कलश यात्रा की शुरुआत सुबह 9 बजे मंदिर प्रांगण से होगी। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन इस मंदिर में मूर्ति स्थापना की पूर्व तैयारी के रूप में किया जा रहा है, एक फरवरी को विधिवत पूजा अर्चना के बाद मूर्ति स्थापना कर संपन्न किया जाएगा।

Shrimad Bhagwat Katha

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के इस आयोजन की तैयारी के लिए समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर प्रांगण में ग्राम पंचायत द्वारा टीन शेड का पुनर्निर्माण नए तरीके से किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को अधिकतम सुविधा मिल सके। गांव के सरपंच तुलाराम ने कहा, "हमने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा किया है और अब हम सभी भक्तों के स्वागत के लिए तैयार हैं।"

कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास श्री महेश माधव शास्त्री करेंगे, जो अपनी मधुर वाणी और गहरी वैचारिक शैली के लिए जाने जाते हैं। कथा सप्ताह के दौरान, वे श्रीमद भागवत के विभिन्न अध्यायों का श्रवण कराएंगे, जो भक्तों को ज्ञान और आध्यात्मिक अनुभव से भरपूर करेगा। शनिवार को गांव के सरपंच तुलाराम समेत मंदिर कमेटी व गांव के मौजिज लोगों ने टीन शैड पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में उत्साह बना हुआ है।