22 से 31 मार्च तक होगा श्री 1008 सर्वतोभद्र महामंडल विधान

22 से 31 मार्च तक होगा श्री 1008 सर्वतोभद्र महामंडल विधान

The Shri 1008 Sarvatobhadra Mahamandal Vidhan

The Shri 1008 Sarvatobhadra Mahamandal Vidhan

— महावीर जयंती पर निकलेगी श्रीजी की भव्य रथ यात्रा
— युगल मुनिराज श्रद्धानंद व पवित्रानंद का मिलेगा सान्निध्य
— सेक्टर-2 सामुदायिक भवन में होंगे धार्मिक कार्यक्रम

बल्लभगढ़। दयाराम वशिष्ठ: The Shri 1008 Sarvatobhadra Mahamandal Vidhan: सकल दिगंबर जैन समाज बल्लभगढ़ के तत्वावधान में 22 मार्च से 31 मार्च 2026 तक श्री 1008 सर्वतोभद्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम सामुदायिक भवन, सेक्टर-2 फरीदाबाद में आयोजित होगा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम में युगल मुनिराज श्रद्धानंद महाराज और पवित्रानंद महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन पूजन-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत 22 मार्च को घटयात्रा, 25 मार्च को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से इंदौर से जैन कलाकार प्रस्तुति देंगे। वहीं 31 मार्च को भगवान महावीर जयंती के अवसर पर तीन रथों से श्रीजी की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी।

विधानाचार्य के रूप में प्रतिष्ठाचार्य मनोज शास्त्री (आहार जी) और आलोक पंडित धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। मंच कलाकार के रूप में सौरभ जैन (ललितपुर) तथा संगीतकार पारस अम्बर जैन अपनी प्रस्तुति देंगे।
आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। ध्वजारोहणकर्ता के रूप में राजेन्द्र जैन दर्शना जैन, मंडप उद्घाटनकर्ता के रूप में शिवानी जैन मनोज जैन, सौधर्म इन्द्र के रूप में पूजा अजीत जैन, जबकि धनपति कुबेर के रूप में कविता  राजेन्द्र जैन रहेंगे।
इसी प्रकार महायज्ञनायक के रूप में निधि शशांक जैन, यज्ञनायक के रूप में शशि वृजभूषण जैन, इशान इन्द्र के रूप में राजुल मनोज जैन, सानत कुमार के रूप में सीमा राजेश जैन, तथा माहेंद्र इन्द्र के रूप में रमा और महेश जैन अपनी सेवाएं देंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण श्रीवाणी चैनल के माध्यम से भी किया जाएगा। जैन समाज के लोगों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।