बल्लभगढ़ में 15 मार्च को होगा सातवां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव
Seventh Shri Shyam Falgun Festival
- भजन संध्या में गूंजेगा श्याम नाम
बल्लभगढ़। दयाराम वशिष्ठ: Seventh Shri Shyam Falgun Festival: श्री श्याम प्रेमी खाटूवाले की ओर से बल्लभगढ़ में सातवें श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन 15 मार्च रविवार को किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम शहर की पंजाबी धर्मशाला, ऊंचा गांव, मोहना रोड बल्लभगढ़ में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
आयोजक श्री लखदातार सेवा ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायक और कलाकार भगवान श्री श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे।
भजन संध्या में कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायक सौरभ शर्मा, बल्लभगढ़ के नितिन श्याम दिवाना, फरीदाबाद के मनीष श्याम लाडला सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं ईशिका शर्मा निवासी पलवल, पं. कुंदन कृष्ण शास्त्री बरसाना)और राम दास फरीदाबाद भी भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन वेद दीक्षित करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण के रूप में चांदी की बांसुरी की झांकी भी सजाई जाएगी। साथ ही कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल श्रीश्याम जगत और फेसबुक लाइव के माध्यम से भी किया जाएगा, ताकि दूर-दराज के श्रद्धालु भी इस भक्ति कार्यक्रम से जुड़ सकें।
आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि फाल्गुन माह में भगवान श्री श्याम के प्रति श्रद्धा और भक्ति का विशेष महत्व होता है। इसी भावना के साथ हर वर्ष इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भक्ति का आनंद लेते हैं।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार एवं मित्रों सहित कार्यक्रम में पहुंचकर भजन संध्या का लाभ उठाएं और भगवान श्री श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें।