संत समाज द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शानदार प्रबंधों के लिए भगवंत सिंह मान सरकार की सराहना
649th Birth Anniversary of Shri Guru Ravidas Maharaj Ji
- श्री खुरालगढ़ साहिब में ऐतिहासिक समागम के दौरान पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत
- श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान विरासत को बनाए रखने के लिए भगवंत सिंह मान प्रतिबद्ध - हरपाल सिंह चीमा
- श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं को कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार ने पूरे साल चलने वाले राज्य स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए - हरपाल सिंह चीमा
- श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के संबंध में पूरे साल चलने वाले कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू - हरपाल सिंह चीमा
खुरालगढ़, 6 फरवरीः 649th Birth Anniversary of Shri Guru Ravidas Maharaj Ji: संत समाज ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व को व्यापक स्तर पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने के लिए किए गए पुख्ता प्रबंधों से प्रभावित होकर इस नेक कार्य के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सराहना की।
श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय समागम के दौरान संगत को संबोधित करते हुए संत निरमल दास जी जोड़े वाले ने कहा कि गुरु रविदास जी साधू संप्रदा सोसाइटी, पंजाब सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री को व्यापक प्रबंध करने के लिए बधाई देती है। उन्होंने प्रकाश पर्व को समर्पित आयोजित कार्यक्रमों के लिए संपूर्ण संत समाज की ओर से मुख्यमंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने खुरालगढ़ में चार साल से अधिक समय भक्ति करके इस स्थान को पावन बनाया। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि पंजाब सरकार आज इस पवित्र भूमि पर 649वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है।
डेरा बल्लां से संत प्रदीप दास जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है क्योंकि श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री अपनी पूरी कैबिनेट और सांसदों के साथ श्रद्धा और सम्मान अर्पित करने के लिए खुरालगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र स्थापित करने के लिए डेरा बल्लां के निकट 10 एकड़ जमीन प्रदान की है, जिसके लिए वे सरकार के आभारी हैं। उन्होंने इन प्रयासों के लिए पंजाब सरकार की सराहना की जो श्री गुरु रविदास जी की शानदार विरासत को बनाए रखने में बहुत सहायक सिद्ध होंगे।
इस दौरान अपने संबोधन में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है, जो आज शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं को देश-दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया जाएगा। हरपाल चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इन कार्यक्रमों के लिए कैबिनेट सब-कमेटी गठित की है, जिसकी अगुवाई उन्हें सौंपी गई है और वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने भी संगत का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य की शानदार विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी ने श्री खुरालगढ़ साहिब की पवित्र भूमि से श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थान उनके विधान सभा क्षेत्र गढ़शंकर में स्थित है।
इससे पहले मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट ने संगत रूप में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद सरबत्त के भले के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री और कैबिनेट ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के तप-अस्थान पर भी माथा टेका।