चुनावी राज्यों में 'किंगमेकर' की भूमिका: नड्डा को असम और अमित शाह को बंगाल की कमान; सीएम सैनी बने सह-पर्यवेक्षक

चुनावी राज्यों में 'किंगमेकर' की भूमिका: नड्डा को असम और अमित शाह को बंगाल की कमान; सीएम सैनी बने सह-पर्यवेक्षक

The role of kingmaker in the electoral states

The role of 'kingmaker' in the electoral states

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का असम में पर्यवेक्षक बनाया गया है। बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा, हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने असम में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

बंगाल की किसे मिली जिम्मेदारी?

वहीं, बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने पश्चिम बंगाल में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार को केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं मोहन चरण माझी, मुख्यमंत्री, ओडिशा सरकार, को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

क्या बोले सीएम सैनी?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं और पहलों से प्रभावित है…बंगाल का लंबे समय तक शोषण हुआ है। पहले कम्युनिस्ट आए और उन्होंने ऐसी नीतियां लागू कीं जिनसे रोजगार खत्म हो गया। लोगों को पलायन करना पड़ा और युवाओं को विदेशों में नौकरी तलाशनी पड़ी…ममता बनर्जी ने तो जनता पर और भी अत्याचार किए…दंगे हुए, जिस तरह उन्होंने अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए लोगों की बलि दी। आज बंगाल इन सब चीजों से मुक्त है।