राष्ट्रपति का तीन दिवसीय ब्रज प्रवास: आस्था, अध्यात्म और सुरक्षा का कड़ा पहरा

राष्ट्रपति का तीन दिवसीय ब्रज प्रवास: आस्था, अध्यात्म और सुरक्षा का कड़ा पहरा

The President Three-Day Visit to Braj

The President's Three-Day Visit to Braj

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का वृंदावन में तीन दिवसीय प्रवास।

  2. गोवर्धन परिक्रमा, संत प्रेमानंद से मुलाकात, कई आश्रमों का दौरा।

  3. 19-21 मार्च तक वृंदावन में वाहनों का आवागमन बाधित।

वृंदावन। The President's Three-Day Visit to Braj, ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिन तक प्रवास करेंगीं। 19 मार्च से 21 मार्च तक वह वृंदावन रहेंगी। इसी दिन दोपहर में गोवर्धन में पर्वत की परिक्रमा करेंगी। गुरुवार शाम से शनिवार सुबह तक वृंदावन में वाहनों का आवागमन भी बाधित रहेगा।

ठाकुर बांकेबिहारी समेत दूसरे मंदिरों में दर्शन को प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु वृंदावन आते हैं। आप इन तीन दिनों में वृंदावन आने का यदि कार्यक्रम बना रहे हैं, तो जरा सोच लें। राष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। ऐसे में दिन में कई बार सड़कों पर वाहनों का आवागमन रोका जाएगा। इन दिनों में ई-रिक्शा और ऑटो संचालन भी बाधित रहेगा।

19 से 21 तक वृंदावन में रहेंगी राष्ट्रपति तो आवागमन होगा बाधित

ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में तीन दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रवास करेंगी। इन तीन दिनों में राष्ट्रपति के अलग-अलग जगह पर कार्यक्रम हैं। छटीकरा मार्ग स्थित होटल रेडिशन में प्रवास के साथ गुरुवार की शाम इस्कॉन व प्रेम मंदिर में दर्शन करेंगी। ऐसे में रुक्मिणी विहार मल्टीलेवल पार्किंग से विद्यापीठ तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहेगा।

श्रीराधाकेलि कुंज में संत प्रेमानंद से मुलाकात करेंगी

  • 20 मार्च की सुबह राष्ट्रपति रमणरेती स्थित श्रीराधाकेलि कुंज में संत प्रेमानंद से मुलाकात करेंगी।
  • इसके बाद सुबह 11 बजे परिक्रमा मार्ग में बाबा नीबकरौरी आश्रम पहुंचेंगी। यहां आधा घंटा दर्शन व मेडिटेशन करेंगी।
  • राष्ट्रपति का काफिला अटल्ला चुंगी होते हुए सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर दावानल कुंड स्थित उड़िया बाबा आश्रम पहुंचेगा।
  • उड़िया बाबा आश्रम में आधा घंटे के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति यहां से रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के लिए रवाना होंगी।
  • अटल्ला चुंगी होते हुए रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम साढ़े 12 बजे पहुंचेंगी।
  • रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में कैंसर यूनिट का लोकार्पण, अस्पताल का अवलोकन व सभा को संबोधित करने के बाद ढाई बजे होटल रेडिशन के लिए रवाना होंगी।
  • राष्ट्रपति शाम करीब पांच बजे मथुरा मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम पहुंचेंगी। 
  • 20 मार्च को सुबह से शाम आठ बजे तक राष्ट्रपति का काफिला छटीकरा व मथुरा मार्ग पर स्थित विभिन्न स्थानों पर पहुंचेगा।
  • पूरे रूट पर आवागमन बाधित रहेगा।
  • 21 मार्च की सुबह वह गोवर्धन जाएंगी। ऐसे में सुबह वृंदावन से गोवर्धन का रूट और दोपहर में गोवर्धन का रूट भी प्रभावित रहेगा।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर नहीं जाएंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को नहीं जाएंगी। राष्ट्रपति पिछले वर्ष 25 सितंबर को जब वृंदावन आई थीं, तब ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए थे। लेकिन, इस बार राष्ट्रपति भवन से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

वात्सल्य ग्राम में होंगे ये आयोजन

वात्सल्य ग्राम में राष्ट्रपति द्रपेादी मुर्मु 20 मार्च की शाम पांच बजे पहुंचेंगी। यहां सबसे पहले समविद् गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल में तीनों सेनाओं की अध्यक्ष राष्ट्रपति को विद्यालय की बालिकाएं गार्ड ऑफ ऑनर देंगी। इसके बाद विद्यालय में अनंत शक्ति नारी का अमर उत्सव मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा। राष्ट्रपति वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा से मुलाकात करने के साथ यशोदा माताओं व बच्चों से अनौपचारिक वार्ता करेंगी।