​हिमाचल से राष्ट्रपति का विशेष लगाव: "मन करता है यहाँ जमीन लेकर बस जाऊं"

​हिमाचल से राष्ट्रपति का विशेष लगाव: "मन करता है यहाँ जमीन लेकर बस जाऊं"

The President has a special attachment to Himachal

The President has a special attachment to Himachal

शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिमला स्थित राष्ट्रपति के ग्रीष्मकालीन आवास में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम के दौरान हिमाचल के प्रति अपना विशेष लगाव जाहिर किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनका मन करता है कि वह यहां जमीन लेकर बस जाएं।

इस शांत व प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वातावरण में अधिक समय बिताएं। द्रौपदी मुर्मु ने कहा, शिमला के मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास परिसर में पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। जमीन का चयन कर लोगों की सुविधा के लिए इनडोर सुविधा विकसित की जा सकती है, ताकि प्रतिकूल मौसम में किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने माना कि उनका हिमाचल प्रवास मौसम की मार से अछूता नहीं रहा। वह अटल टनल रोहतांग के रास्ते मनाली जाने और हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का दौरा करने के लिए उत्साहित थीं, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण दोनों कार्यक्रम रद करने पड़े।

राष्ट्रपति की ओर से आयोजित एट होम कार्यक्रम में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कई गणमान्य लोग और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।