हिमाचल में लोकसभा सीटों के पुनर्गठन और महिला आरक्षण का संभावित असर, 2029 चुनाव पर दिख सकता है बड़ा बदलाव
The potential impact of the delimitation of Lok Sabha
शिमला। The potential impact of the delimitation of Lok Sabha, पहाड़ में महिला आरक्षण विधेयक व परिसीमन का असर वर्ष 2029 में दिख सकता है। केंद्र के विधेयक के अनुसार 2029 में प्रस्तावित चुनाव में हिमाचल में छह लोकसभा सीटों पर चुनाव हो सकते हैं।
प्रदेश में 1967 में छह लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। इसके बाद से चार लोकसभा सीट पर ही चुनाव होते रहे हैं। यदि केंद्र सरकार का संसद में विधेयक पारित हो जाता है तो प्रदेश में लोकसभा सीटें चार से बढ़ाकर छह हो जाएंगी।
सीटें बढ़ने पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू होने पर कम से कम दो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। वर्तमान में शिमला, मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर संसदीय सीट हैं। 1967 में चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, महासू, मंडी व शिमला सहित छह संसदीय सीट पर चुनाव हुए थे।
इस बार परिसीमन किस आधार पर होता है यह तो आने वाले समय में ही तय होगा। हिमाचल से वर्तमान में एक महिला सांसद मंडी से कंगना रणौत प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वर्ष 2024 तक प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद रही हैं।