‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने में हरियाणा के सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण युवाओं की रहेगी अहम भूमिका : गौरव गौतम

‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने में हरियाणा के सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण युवाओं की रहेगी अहम भूमिका : गौरव गौतम

Developed and Self-Reliant India

Developed and Self-Reliant India

- धूमधाम से आयोजित हुआ बघोला एस.आर. इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘उत्सव-2026’

- हरियाणा का प्रत्येक युवा ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने में बने भागीदार, बोले खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

पलवल। दयाराम वशिष्ठ: Developed and Self-Reliant India: पलवल जिले के गांव बघोला स्थित एस.आर. इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को विद्यालय के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्षिक उत्सव “उत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार में युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम रहे। समारोह में पहुंचने पर प्रबंधन समिति और विद्यार्थियों ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि गौरव गौतम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय की 10 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा की सराहना की। इससे पहले खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मैं कुशलीपुर स्थित ब्लॉसम पब्लिक स्कूल के वार्षिक महोत्सव में भी शिरकत की।

Developed and Self-Reliant India

युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता व खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को ‘विकसित और आत्मनिर्भर’ देश बनाने के सपने को साकार करने में हरियाणा के सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे का त्याग कर अपनी सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग देश को आगे लेकर जाने और आगे बढ़ाने में करें। उन्होंने समारोह में उपस्थित हरियाणा की उत्साही एवं प्रतिभावान युवा शक्ति को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि साहस, संघर्ष और समर्पण के प्रतीक, सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण युवा ही प्रदेश की उन्नति, शक्ति और समृद्धि के सशक्त स्तंभ हैं। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल, सफल एवं प्रेरणादायी भविष्य की मंगलकामना की और जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों पर चलते हुए ‘विकसित और आत्मनिर्भर’ भारत के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान करते हुए कहा कि हरियाणा का प्रत्येक युवा ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि यह समारोह भविष्य के जिम्मेदार, सशक्त युवा नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने अपने संदेश में युवाओं को जीवन में दृढ़ संकल्प, लगन और निरंतर प्रयास की राह पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और खेल गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं।

Developed and Self-Reliant India

युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम  कहा कि भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और शिक्षा, खेल, तकनीकी प्रशिक्षण तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। नायब सिंह सैनी ने युवाओं को तकनीक, नवाचार और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का युवा सिर्फ नौकरी चाहने वाला नहीं, बल्कि अवसर पैदा करने वाला बन सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरक भूमिका निभाएं।

भविष्य का हरियाणा ‘नशामुक्त-खेलयुक्त‘ हरियाणा होगा : खेल राज्य मंत्री

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश की युवा शक्ति को सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प में नशा मुक्ति भी बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि ‘नशा मुक्त’ भारत ही 2047 में ‘विकसित और आत्मनिर्भर’ भारत बनेगा। भारत को विश्व गुरु व ‘विकसित और आत्मनिर्भर’ बनाने में युवाओं  की भूमिका राम सेतु के निर्माण में गिलहरी के योगदान की तरह होगी। उन्होंने कहा कि भविष्य का हरियाणा ‘नशामुक्त-खेलयुक्त‘ हरियाणा होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक विषयों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनकी खूब सराहना हुई । नृत्य, नाटक और संगीत कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश कुमार वशिष्ठ सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।