जय केदार: विधि-विधान के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट; पुष्प वर्षा और जयकारों से गूंजी केदारघाटी
The portals of Kedarnath Dham have opened amidst traditional rituals
रुद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
दस क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया
धाम को लगभग दस क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। बाबा केदार के प्रथम दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहले ही धाम पहुंच चुके थे, जबकि मुख्य पड़ावों पर भी बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे। इस अवसर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर आस्था के इस पर्व को और दिव्य बना दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं।
किए गए इंतजाम
पैदल मार्ग पर शौचालय, आवास, गर्म पानी, विद्युत प्रकाश के साथ खानपान के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक दो किमी की दूरी पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा सहायता केंद्र (एमआरपी) खोले गए हैं।