पुलिस ने अलग अलग तीन मामलों में अवैध रूप से शराब की सप्लाई करने वाले आरोपियों को किया काबू

पुलिस ने अलग अलग तीन मामलों में अवैध रूप से शराब की सप्लाई करने वाले आरोपियों को किया काबू

Illegal Supply of Liquor across Three Separate Cases

Illegal Supply of Liquor across Three Separate Cases

थाना 39 पुलिस की बड़ी कामयाबी।

पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से शराब के 142 निप्स बरामद।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी साउथ वेस्ट डिविजन की थाना 39 पुलिस अब पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है। पुलिस का कहना हैं कि अगर किसी ने भीं एरिया में नशीला पदार्थ,शराब की सप्लाई और अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।वही थाना 39 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग अलग तीन मामलों में अवैध रूप से शराब की सप्लाई करने के लिए में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।और उनके कब्जे से कुल कब्जे से शराब के 142 निप्स बरामद किए है।

केस नंबर एक

जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम में शामिल सैक्टर 56 पलसोरा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह अन्य अपनी पुलिस पार्टी के साथ एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस नजदीक डिस्पेंसरी के सामने ओपन ग्राउंड के पास पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ के दौरान उसके हाथ में पकड़े बैग की तलाशी ली तो पुलिस को उसमें से अवैध रूप से 48 निप्स शौकीन संतरा के बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत मामले में एक्साइज एक्ट के कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। जिसकी पहचान पंजाब के जिला मोहाली निवासी चंदन के रूप में हुई है।

केस नंबर दो

जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना 39 पुलिस की टीम बुधवार को एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सैक्टर 56 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास पहुंची तो पुलिस ने एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ के दौरान उसके हाथ में पकड़े बैग की तलाशी ली तो पुलिस को बैग से अवैध रूप से 48 निप्स सुपर हिम्मत संतरा के बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत मामले में कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। जिसकी पहचान सैक्टर 56 के मुकेश के रूप में हुई।

केस नंबर तीन

जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना 39 पुलिस ने बुधवार को पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सेक्टर 56 स्थित बीट बॉक्स के पास पहुंची तो पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध रूप से 46 निप्स ऑफ अंपायर नंबर एक मोटा मसाला संतरा वाइन बरामद की। पुलिस ने तुरंत मामले में कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। जिसकी पहचान सैक्टर 56 के रमेश के रूप में हुई है।