पुलिस ने दो अलग अलग मामलों हेरोइन की सप्लाई और कमानीदार चाकू रखने के मामले में आरोपियों को किया काबू
Police have Apprehended Accused
इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार की टीम को फिर बड़ी कामयाबी।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police have Apprehended Accused: यूटी साउथ डिविजन की थाना 34 पुलिस को फिर उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में हेरोइन की सप्लाई और कमानीदार चाकू रखने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियो की पहचान चाकू रखने वाले आरोपी सैक्टर 45 निवासी आशीष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते थाना 34 के प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार और सैक्टर 45 बुडैल चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार की टीम शनिवार को एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। समय करीब रात साढ़े 9 बजे का होगा।पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सैक्टर 45 स्थित पार्क नजदीक ट्यूबवेल के पास पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त आरोपी को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से एक कमानीदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत मामले में कारवाई करते हुए उक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
केस नंबर दो।
जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते थाना 34 के प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार की टीम शनिवार को एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सैक्टर 45 स्थित मंडी ग्राउंड के पास पहुंची तो समय करीब साढ़े 5 बजे का होगा। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से 7.24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मामले में कारवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव बुडैल के रहने वाले 22 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई है। इससे पहले भी थाना 34 के प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार की टीम ने अपराधिक वारदातों और नशील पदार्थों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रखा है।