पुलिस ने अलग अलग मामलों में फरार तीन आरोपी पीओ को किया काबू
The police apprehended three absconding accused
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी पुलिस के पीओ एड समन स्टाफ पुलिस ने अलग अलग मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपी पीओ को गिरफ्तार किया है। जिसमे दो स्टेट और एक 138 एनआई अधिनियम मामले का पीओ है। यूटी पुलिस की यह कार्रवाई आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते पीओ एड समन स्टाफ पुलिस के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरभजन सिंह की टीम द्वारा की गई है। पुलिस की यह कार्रवाई 15 जुलाई से 23 जुलाई 2026 के बीच की है।
केस नंबर एक।
पुलिस की टीम ने आरोपी पीओ जीरकपुर निवासी पुनीत को सैक्टर 19 पंचकूला के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट ने 6 जून 2026 को पीओ घोषित किया था। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया अदालत ने आरोपी को 4 अगस्त तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया।
केस नंबर दो।
पुलिस ने एक स्टेट पीओ आरोपी ईडब्ल्यूएस धनास निवासी गोपाल को एक मामले में गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपी को कोर्ट ने 4 मार्च 2025 को पीओ घोषित किया था। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी मॉडल जेल बुड़ैल भेज दिया। पुलिस के अनुसार जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज है।
केस नंबर तीन।
पुलिस ने आरोपी हरियाणा के जिला फरीदाबाद के रहने वाले नागेश्वर प्रसाद सिंह को 19 जुलाई 2026 आईसीएमएस/2026/023638 एनएसीटी/2289/23 यू/एस 138 एनआई एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट ने 12 फरवरी 2026 को पीओ घोषित किया था। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को ज्यूडिशियल कस्टडी भेज दिया।