पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया काबू

पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया काबू

Police apprehended two accused in a gas cylinder theft case

Police apprehended two accused in a gas cylinder theft case

पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से 4 गैस सिलेंडर के अलावा पंजाब नंबर का मोटर साइकिल भी बरामद किया।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी नॉर्थ ईस्ट डिविजन की थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के मामले में दो आरोपियों को girftar किया है।पकड़े आरोपियों की पहचान 43 वर्षीय पंजाब के ढकोली जिला मोहाली निवासी बारबर का काम करने वाला निर्मल सिंह उर्फ काका और 33 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी निर्मल सिंह उर्फ ने कबूल किया कि उसे पहले भी पंचकूला पुलिस थाना सेक्टर-19 ने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था।वह अभी 3 महीने पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था।पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से 4 चोरी किए गैस सिलेंडर और मोटर साइकिल भी बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना पुलिस की टीम को गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए पता चला था कि एरिया से गैस सिलेंडर चोरी करने वाले आरोपी सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते थाना पुलिस की टीम ने उक्त आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियो ने बरामद की मोटर साइकिल को पंचकूला से चुराया था।

क्या था मामला।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मलोया निवासी मोहित ने पुलिस को बताया था कि वह बिंदिश गैस एजेंसी, सेक्टर 7, चंडीगढ़ में ड्राइवर के रूप में काम करता है।  वह अपने साथी अंकित (हेल्पर) के साथ इंडेन गैस सिलेंडर डिलीवर करने के लिए एमडब्ल्यूटी मनीमाजरा आया था।दोपहर करीब 1:50 बजे जब वे विनोद ढाबा, एमडब्ल्यूटी मनीमाजरा में लंच कर रहे थे,तो उन्होंने दो अज्ञात युवको को उनके टेंपो से दो सिलेंडर अपनी पंजाब नंबर बाइक पर लेकर भागते हुए देखा।शिकायतकर्ता और उसके हेल्पर ने युवकों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। वही थाना मनीमाजरा पुलिस को आपूर्तिकर्ताओं से गैस सिलेंडर चोरी होने की कई शिकायतें मिल रही थीं। जिन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर डिलीवरी के दौरान उनके टेंपो से सिलेंडर चोरी हो रहे थे या लावारिस छोड़ दिए गए थे।