पुलिस ने सुपरमार्केट न्यू अन्नपूर्णा स्टोर को निशाना बनाकर लाखों रुपए की नकदी चोरी करने वाले आरोपी को 18 घंटे के भीतर किया काबू

पुलिस ने सुपरमार्केट न्यू अन्नपूर्णा स्टोर को निशाना बनाकर लाखों रुपए की नकदी चोरी करने वाले आरोपी को 18 घंटे के भीतर किया काबू

Quick Action by Thana 39 Police

Quick Action by Thana 39 Police

थाना 39 पुलिस का क्यूक एक्शन।

एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह के दिशा निर्देश।

पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी और मूल दस्तावेज बरामद।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Quick Action by Thana 39 Police; यूटी साउथ वेस्ट डिविजन का अहम थाना और हरदम से मुस्तैद रहने वाली थाना 39 पुलिस को उस वक्त एक और बड़ी कामयाबी क्यूक एक्शन लेते हुए सुपरमार्केट न्यू अन्नपूर्णा स्टोर को निशाना बनाकर लाखों रुपए की नकदी चोरी करने वाले आरोपी को 18 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी और मूल दस्तावेज बरामद कर लिए है।पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला मोहाली निवासी 47 वर्षीय जतिंद्र शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना 11 में 317(2), 340(2), 341(2) बीएनएस के तहत 9 अक्टूबर 2024 को मामला दर्ज पाया गया है।पकड़े गए आरोपी को पुलिस जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर सकती है। रिमांड के दौरान पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से और भी कई अहम जानकारियां हासिल करनी है। जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना 39 पुलिस को गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए पता चला था कि एरिया से सुपरमार्केट शॉप से लाखों रुपए की चोरी करने वाला आरोपी सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस के एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ साउथ वेस्ट डिविजन धीरज कुमार की सुपरविजन में थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया।

क्या था मामला।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता पंचकूला निवासी शुभम मित्तल ने पुलिस को बताया था कि वह न्यू अन्नपूर्णा स्टोर सेक्टर 38सी चंडीगढ़ नाम से एक सुपरमार्केट चलाते हैं। 26 मई 2026 को रात करीब 10.30 बजे उन्होंने दुकान बंद कर दी। अगले दिन 27 मई 26 को सुबह करीब 09.15 बजे जब वह दुकान पर आया, तो उसने देखा कि दुकान के पिछले शटर का लॉक टूटा हुआ था और शटर खुला हुआ था। चेक करने पर, उसने पाया कि दुकान से 2.5 लाख रुपये कैश और आधार कार्ड और पैन कार्ड वाला पर्स किसी अज्ञात शख्स ने चुरा लिया था।बस फिर मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। हरदम से एक्टिव मुस्तैद रहने वाली थाना 39 पुलिस ने मामले को 18 घंटे के भीतर सुलझा लिया।

थाना 39 पुलिस की कारगुज़ारी डेढ़ महीने की।

केस नंबर एक।
पुलिस ने हाल ही में एक्टिवा स्कूटर सवार तीन शातिर आरोपी लुटेरों को डकैती के मामले में गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपियो ने साईकिल सवार को चाकू की नोक पर उसका मोबाइल फोन और पर्स लूटने की कोशिश की थी।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी लुटेरों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल चाकू और वारदात के समय इस्तेमाल चंडीगढ़ नंबर का एक्टिवा स्कूटर को भी अपने कब्जे में लिया था। आरोपी लुटेरों की पहचान सैक्टर 41 निवासी 23 वर्षीय अभय उर्फ अबू,22 वर्षीय अभिषेक और 21 वर्षीय अशोक उर्फ निखिल के रूप में हुई थी।

केस नंबर दो।
थाना 39 ने अपराधिक वारदातों/और नशे पर लगाम लाने के लिए शनिवार अल सुबह सैक्टर 38 डी कॉलोनी में सर्च ऑपरेशन चलाया।यह सर्च ऑपरेशन थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की सुपरविजन में चलाया गया था।29-जेल जमानत पर रिहा हुए लोगों का वेरिफाई किया गया था।, 7 लावारिश मोटर साईकिलो को अपने कब्जे में लिया।

केस नंबर तीन।
पुलिस ने सब्जी विक्रेता की गर्दन पर चाकू की नोक पर लूटमार करने वाले तीन शांतिर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।पकड़े गए आरोपियो की पहचान कच्ची कालोनी धनास निवासी 24 वर्षीय अभिषेक, स्मॉल फ्लैट्स धनास निवासी 22 वर्षीय संतोष और नया गांव जिला मोहाली निवासी 18 वर्षीय मोहित थापा उर्फ कांचा के रूप में हुई थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी लुटेरों के कब्जे से लूटमार किया मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पर्स साथ में जरूरी दस्तावेज,चाकू,और वारदात में इस्तेमाल मोहाली से चोरी किया मोटर साइकिल भी बरामद किया था।

केस नंबर चार।
पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाली आरोपी बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला की पहचान सैक्टर 38 निवासी एक महिला के रूप में हुई थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 14.5 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।

केस नंबर पांच।
थाना 39 पुलिस ने हाल ही में लड़कियों के पीजी में घुसकर चाकू की नोक पर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था।पकड़े गए आरोपी की पहचान डीएमसी निवासी सूरज के रूप में हुई थी।इस मामले को लेकर शहर में बहुत चर्चा हुई थी। लेकिन थाना 39 पुलिस ने मामले को सुलझाया।इस मामले में और भी अन्य टीमे लगी हुई थी।

केस नंबर छ।
पुलिस ने चोरी के मोटर साइकिल पर फेक नंबर प्लेट लगाकर घूमने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला मोहाली निवासी सुमित उर्फ कल्च के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया मोटर साइकिल भी बरामद किया था।

केस नंबर सात।

पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात तस्कर बाला के बेटे सेक्टर 38 निवासी मनोज उर्फ मनोजी को भी 15 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद की थी।

केस नंबर आठ।

पुलिस ने अवैध रूप से अलग अलग मामलों में शराब की सप्लाई करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था।पुलिस ने मामले में कुल 142 निप्स बरामद किए थे।

केस नंबर नो।
पुलिस ने अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान डीएमसी के रहने वाले मयंक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

केस नंबर दस।
पुलिस ने भगवान के घर को निशाना बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।जिसकी पहचान डीएमसी कॉलोनी के रहने वाले 19 वर्षीय शुभम के रूप में हुई थी। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चढ़ावा, कॉइन चांदी के सांप की मूर्तियां बरामद की थी।

केस नंबर 11
पुलिस ने नगर निगम इंस्पेक्टर बताकर वेंडर्स लाइसेंस जारी करने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान सैक्टर 41 निवासी 35 वर्षीय राजेश के रूप में हुई थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से फर्जी वेंडर्स लाइसेंस और फर्जी पहचान पत्र बरामद किया था।

केस नंबर 12
पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपियो की पहचान झांमपुर मोहाली निवासी अजय और मलोया निवासी प्रमोद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 चोरी के वाहन बरामद किए।

केस नंबर 13
पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया था।पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के जगतपुरा मोहाली के रहने वाले 20 वर्षीय काव्या के रूप में हुई पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 12.30 ग्राम हेरोइन बरामद की।

केस नंबर 14
पुलिस ने कमानीदार चाकू रखने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपी की पहचान सैक्टर 25 निवासी 29 वर्षीय पंकज के रूप में हुई।

केस नंबर 15
पुलिस ने चोरी के एक्टिवा स्कूटर पर फेक नंबर प्लेट लगाकर घूमने वाले आरोपी जीरकपुर निवासी सत्यम तिवारी को गिरफ्तार किया था।पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी का एक्टिवा स्कूटर बरामद किया। आरोपी ने एक्टिवा स्कूटर जीरकपुर से चोरी किया था।

केस नंबर 16
पुलिस ने लूटमार करने वाले दो आरोपियों को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया था।पकड़े गए आरोपी लुटेरों की पहचान डीएमसी निवासी मोहित और अजय के रूप में हुई थी।

केस नंबर 17
पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सैक्टर 38 ए स्थित बस स्टॉप के पास पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त आरोपी को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।इससे पहले 11 अप्रैल को थाना 39 पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले आरोपी तस्कर को 10.40 ग्राम हेरोइन की सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया था।पकड़े गए आरोपी की पहचान स्मॉल फ्लैट्स मलोया निवासी 22 वर्षीय राहुल के रूप में हुई थी।

केस नंबर 18
वही पुलिस ने अलग से दूसरे मामले में घर से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था।पकड़े गए आरोपी की पहचान 38 वर्षीय सैक्टर 52 निवासी मिंटू के रूप में हुई थी।पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5 पेयर पाजेब,29 पुराने नए कॉइन ऑफ डिफरेंट करेंसी बरामद किए थे।