The Health Department has issued an advisory, advising special caution for children and the elderly

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी की सलाह

undefined

The Health Department has issued an advisory, advising special caution for children and the elderly

बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। विभाग ने लोगों को गर्मी और लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप से बचने और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

एडवाइजरी के अनुसार लोगों को बार-बार पानी पीना चाहिए, भले ही प्यास न लगे। यात्रा के दौरान अपने साथ पीने का पानी जरूर रखें। इसके अलावा नींबू पानी, लस्सी, छाछ, जलजीरा, आम पन्ना और नारियल पानी जैसे प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है। तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरे जैसे पानी से भरपूर मौसमी फलों को खाने पर भी जोर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, सिर को टोपी या छाते से ढकने और घरों की खिड़कियां दिन में बंद तथा रात में खुली रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बाहर काम करने वाले मजदूरों, बीमार और बुजुर्ग लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही चाय, कॉफी, शराब और ज्यादा शक्कर वाले पेय पदार्थों से दूरी बनाने की सलाह दी गई है, क्योंकि इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

एडवाइजरी में बासी भोजन से बचने और बच्चों या पालतू जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ने की भी अपील की गई है।

 

क्या करें

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें
  • यात्रा के दौरान पानी साथ रखें
  • नींबू पानी, लस्सी, छाछ, जलजीरा, आम पन्ना और नारियल पानी का सेवन करें
  • तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरे जैसे मौसमी फल खाएं
  • हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें
  • सिर को टोपी या छाते से ढककर बाहर निकलें
  • घर को ठंडा और हवादार रखें
  • बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें

क्या न करें

  • बिना जरूरत तेज धूप में बाहर न निकलें
  • दोपहर में ज्यादा मेहनत वाले काम न करें
  • शराब, ज्यादा चाय-कॉफी और कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करें
  • बासी भोजन खाने से बचें
  • बच्चों या पालतू जानवरों को बंद वाहन में अकेला न छोड़ें
  • खाली पेट और बिना पानी के बाहर न जाएं