मैथिली अस्मिता का महापर्व: गुरुग्राम में विद्यापति समारोह संग भवन शिलान्यास

मैथिली अस्मिता का महापर्व: गुरुग्राम में विद्यापति समारोह संग भवन शिलान्यास

The Grand Festival of Maithili Identity

The Grand Festival of Maithili Identity

अनिल कुमार गुप्ता अर्थ प्रकाश दिल्ली 
मैथिली भाषा, साहित्य एवं सांस्कृतिक अस्मिता को सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में आज मारुति कुंज, गुरुग्राम में भुमिजा मैथिली मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में मंच के सभी सदस्यों ने उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ सहभागिता करते हुए सर्वसम्मति से यह ऐतिहासिक निर्णय लिया कि आगामी 24 मई (रविवार) को मारुति कुंज, गुरुग्राम में भव्य एवं गौरवशाली विद्यापति समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष एवं पावन अवसर पर विद्यापति भवन निर्माण का शिलान्यास भी किया जाएगा, जो न केवल एक भवन, बल्कि मैथिली समाज की सांस्कृतिक पहचान और एकजुटता का स्थायी प्रतीक सिद्ध होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में बिहार सहित हरियाणा के अनेक गणमान्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।

समारोह के अंतर्गत भव्य मैथिली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें लोक-संस्कृति, साहित्यिक परंपरा और सांस्कृतिक वैभव की जीवंत प्रस्तुति दर्शकों को भावविभोर करेगी।

बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस महत्त्वपूर्ण आयोजन का नेतृत्व वरुण ठाकुर की अध्यक्षता में किया जाएगा, जबकि अमित कुमार झा को कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपा गया है

योजन को सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर विभिन्न जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण किया गया।

साथ ही, आगामी दिनों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्र व समाज के सभी वर्गों को इस ऐतिहासिक आयोजन में ससम्मान आमंत्रित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

बैठक में प्रमुख रूप से महावीर मिश्रा, मुकेश कुमार झा, बिमलेंदु यादव, संजय कात्यायन, वरुण ठाकुर, कमल मोहन झा, किशोर झा, रविंद्र ठाकुर, अमित झा, पुरुषोत्तम झा, अमित कुमार, अनिल झा, अशोक ठाकुर, कुंदन सिंह एवं अभय सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।