failed in rape: युवती ने ल‍िखकर बताई युवक की क्रूरता...दुष्‍कर्म नहीं कर पाया तो रेत द‍िया गला
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

failed in rape: युवती ने ल‍िखकर बताई युवक की क्रूरता...दुष्‍कर्म नहीं कर पाया तो रेत द‍िया गला

failed in rape: युवती ने ल‍िखकर बताई युवक की क्रूरता...दुष्‍कर्म नहीं कर पाया तो रेत द‍िया गला

failed in rape: युवती ने ल‍िखकर बताई युवक की क्रूरता...दुष्‍कर्म नहीं कर पाया तो रेत द‍िया गला

अयोध्या। failed in rape: महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को दोपहर दुष्कर्म से असफल होने पर एक युवक द्वारा युवती की हत्या का प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती के गले पर हंसिया से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

गंभीर रूप से घायल युवती इतनी साहसी रही कि उसने गांव के ही एक युवक पर कॉपी-पेन मंगाकर दुष्कर्म के प्रयास और हमले की बात लिखी। एसएसपी प्रशांत वर्मा, एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, सीओ सदर शैलेंद्र प्रताप गौतम, फॉरेंसिक व स्वाट ने घटना स्थल का मुआयना किया।

failed in rape: ये है मामला

घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गुरुवार सुबह गांव निवासी युवती खेत में चारा काटने गई थी। युवती काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवारीजन खेत में पहुंच गए। वहां देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी थी। गुहार पर ग्रामीण पहुंचे और चारपाई पर लादकर उसे घर ले आए।

पहले तो लोगों ने किसी जंगली जानवर द्वारा हमला करने की आशंका व्यक्त की, लेकिन घायल अवस्था में युवती ने इशारे से कॉपी व पेन मंगाया और उसने लिखा कि छतरा गांव का लड़का गलत काम करना चाहा। असफल रहने पर उसने हंसिया से गले व अन्य जगहों पर वार कर दिया। जिला चिकित्सालय से युवती को लखनऊ रेफर कर दिया गया।