8 जून से शुरू होगा ओमैक्स चंडीगढ़ प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण, टीमों को मिले कप्तान

8 जून से शुरू होगा ओमैक्स चंडीगढ़ प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण, टीमों को मिले कप्तान

b4873041-4e39-4485-9a4f-a74e2ae269e5

The fourth edition of the Omax Chandigarh Premier

चंडीगढ़, 28 मई: यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने ओमैक्स चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) के चौथे संस्करण की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह  टी-20 लीग 8 जून से 26 जून 2026 तक पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट में क्षेत्र की छह फ्रेंचाइजी आधारित टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच 30 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद दो सेमीफाइनल और एक फाइनल सहित कुल तीन नॉकआउट मुकाबले होंगे। सभी मैच बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार फ्लडलाइट्स में खेले जाएंगे।

इसकी घोषणा यूटीसीए के  फाउंडर प्रेसिडेंट संजय टंडन ने फ्रेंचाइजियों को टीम आवंटन के दौरान की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पिछली बार की तीन फ्रेंचाइजियां इस सीजन में भी बनी हुई हैं, जबकि तीन नई फ्रेंचाइजियों की एंट्री इस बार लीग में हुई है।

संजय टंडन ने बताया कि प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मैच अंतरराष्ट्रीय स्तर की फ्लडलाइट्स से  ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होंगे, जहां खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उन्होंने आगे बताया कि लीग के दौरान एक विशेष पीएमओ एरिया  है और पूरे टूर्नामेंट की व्यवस्थाओं की निगरानी बीसीसीआई अधिकारियों द्वारा की जाएगी ।

इस मौके पर टीमों के कप्तानों और कोचों की भी घोषणा की गई। मनन वोहरा हिम्स हॉक्स की कप्तानी करेंगे, जबकि टीम के कोच रविकांत शर्मा होंगे। मौजूदा चैंपियन चंडीगढ़ किंग्स की कमान एक बार फिर शिवम भांबरी संभालेंगे और टीम के कोच राजीव नैय्यर होंगे। कैपिटल स्ट्राइकर्स की कप्तानी अर्जुन आजाद करेंगे और हरी कृष्ण टीम के मुख्य कोच होंगे। ट्राइसिटी बैशर्स की अगुवाई देवांग कौशिक करेंगे, जबकि धर्मेंद्र राज टीम के कोच होंगे। रॉक गार्डन वॉरियर्स के कप्तान दीपेंद्र कुश होंगे और विनीत जैन टीम के कोच की भूमिका निभाएंगे। वहीं रॉयल टाइटंस की कप्तानी मोहित सोनी करेंगे और सुरिंदर सिंह टीम के कोच होंगे।