हाड़ौती के विकास को लगेंगे पंख: 7 मार्च को होगा कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का भव्य शिलान्यास

हाड़ौती के विकास को लगेंगे पंख: 7 मार्च को होगा कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का भव्य शिलान्यास

The foundation stone of Kota-Bundi Green

The foundation stone of Kota-Bundi Green

कोटा: Hadoti's development will take wings: राजस्थान को जल्द ही एक और ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है। प्रस्तावित कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास 7 मार्च को किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एयरपोर्ट के शिलान्यास से पहले तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

कोटा बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट  के शिलान्यास कार्यक्रम से पहले सोमवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शम्भुपुरा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि आयोजन में किसी तरह की कमी न रहे।
मंत्री ने कार्यक्रम स्थल के समीप बनाए जा रहे हेलीपैड का भी अवलोकन किया। वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी तकनीकी और सुरक्षा इंतजाम समय रहते पूरे करने के निर्देश दिए।

ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट पर आमजन की सुविधा पर विशेष जोर

ऊर्जा मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने संपर्क सड़कों की स्थिति और बसों के निर्धारित रूट चार्ट की जानकारी ली। कार्यक्रम के दिन वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था सुचारु रहे, इसके लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

मंच, डोम और बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मुख्य मंच, विशाल डोम और आमजन के बैठने की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि धूल से किसी को परेशानी न हो। इसके अलावा पीने के पानी और चल शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम सख्त

प्रभारी मंत्री ने कोटा और बूंदी दोनों जिलों के जिला कलक्टर, बूंदी पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। बैरिकेडिंग, पुलिस जाब्ते की तैनाती और अन्य सुरक्षा उपायों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाएं। इस दौरान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, केशोरायपाटन की पूर्व विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, कोटा जिला कलक्टर पीयूष समारिया, बूंदी जिला कलक्टर अक्षय गोदारा और बूंदी जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 7 मार्च को होने वाला यह शिलान्यास कार्यक्रम क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक अहम पड़ाव साबित हो सकता है।