उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, CM पुष्कर सिंह धामी का ऐलान; वजह भी बताई
BREAKING
पुलिस ने अपहरण कर मौत के घाट उतारने वाले तीन शातिर आरोपियों को 24 घंटे के भीतर किया काबू बुलडोजर के ऊपर भरभराकर गिरी बिल्डिंग; हादसे का LIVE वीडियो भयानक, यूपी में बुलडोजर एक्शन के दौरान हुआ बड़ा हादसा मानव रचना में 2,150 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान; केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स की संख्या 6 से बढ़कर 23 होने का उल्लेख किया मानव रचना में 2,150 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान; केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स की संख्या 6 से बढ़कर 23 होने का उल्लेख किया BJP की रितू तावड़े होंगी मुंबई की नई मेयर; कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था, अब बनेंगी BMC की बॉस, सस्पेंस खत्म हुआ

उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, CM पुष्कर सिंह धामी का ऐलान; वजह भी बताई

Film 'Godaan' is now Tax-Free in Uttarakhand

Film 'Godaan' is now Tax-Free in Uttarakhand

 देहरादून। Film 'Godaan' is now Tax-Free in Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी।