मेरठ में 600 दारोगाओं को दिखाई जाएगी फिल्म ‘धुरंधर-2’

मेरठ में 600 दारोगाओं को दिखाई जाएगी फिल्म ‘धुरंधर-2’

The film Dhurandhar-2 will be screened for 600 Sub-Inspectors

The film 'Dhurandhar-2' will be screened for 600 Sub-Inspectors

मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय 600 दारोगाओं संग देखेंगे फिल्म।

फिल्म को दिखाने का उद्देश्य दारोगाओं का उत्साह बढ़ाना बताया।

मेरठ। The film 'Dhurandhar-2' will be screened for 600 Sub-Inspectors, आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 यूपी पुलिस के 600 दारोगा को एक साथ वेव सिनेमा में दिखाई जाएगी। एसएसपी अविनाश पांडेय दारोगाओं के साथ सिनेमा में बैठकर फिल्म देखेंगे। एसएसपी का कहना है कि चार घंटे की इस फिल्म को दिखाकर दारोगा का उत्साह बढ़ाया जाएगा। साथ ही फिल्म में यूपी के पूर्व डीजीपी का भी रोल दिखाया गया है, ताकि वह फिल्म से जानकारी ले सकेंगे।

19 मार्च 2026 को रिलीज़ हुई धुरंधर-2 फिल्म का यूपी से गहरा कनेक्शन दिखाया गया है। फिल्म में प्रयागराज क्षेत्र में माफिया रहे अतीक अहमद जैसा दिखने वाला चरित्र भी दिखाया गया है। उनका नाम इस फिल्म में आतिफ अहमद रखा गया है। आतिफ अहमद का आइएसआइ से कनेक्शन, हथियार तस्करी और जेल से नेटवर्क चलाने तक का मामला दिखाया गया है। साथ ही यूपी के पूर्व डीजीपी का भी किरदार दिखाया है।

यूपी के इस कनेक्शन की पुलिसकर्मियों को भी जानकारी होनी चाहिए। इसलिए 2023 बैच के 600 दारोगा को बुधवार एक साथ शापरिक्स माल स्थित वेव सिनेमा में धुरंधर फिल्म दिखाई जाएगी। पुलिस लाइन से सरकारी वाहन में सभी दारोगा को वेव सिनेमा लाया जाएगा।
दारोगा के साथ एसएसपी अविनाश पांडेय में फिल्म देखेंगे। उनका कहना है कि फिल्म दिखाकर दारोगाओं का उत्साह बढ़ाया जाएगा। ताकि वह रोजाना की दिनचर्या से कुछ समय के लिए अलग हो सकें।