जम्मू मंडल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आरपीएफ को हराकर इंजीनियरिंग विभाग ने जीती 'क्रिकेट ट्रॉफी 2026'
The Engineering Department won the 'Cricket Trophy 2026'
उत्तर रेलवे,
जम्मू मंडल,
दिनांक 22 अप्रैल 2026
प्रेस विज्ञप्ति
---------
जम्मू, 22 अप्रैल 2026, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा आयोजित इंटर-डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन दिनांक 19 अप्रैल
हुआ। जम्मू रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आरपीएफ (RPF) की टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
इस टूर्नामेंट में मंडल के विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें कमर्शियल, मैकेनिकल, ऑपरेटिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, इलेक्ट्रिकल, मेडिकल और अकाउंट्स विभाग प्रमुख थे।
प्रतियोगिता के दौरान मंडल के सभी प्रमुख विभागों ने दमखम दिखाया, लेकिन इंजीनियरिंग विभाग अपनी धारदार गेंदबाजी और शानदार बल्लेबाजी के दम पर सर्वश्रेष्ठ साबित हुआ। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीएफ ने 18 ओवरों में 158 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे इंजीनियरिंग विभाग ने सधी हुई पारी खेलते हुए, अंतिम ओवरों में हासिल कर लिया और विजय घोषित हुईं।
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक जम्मू, श्री विवेक कुमार अपने कार्यालय में विजेता इंजीनियरिंग टीम को ट्रॉफी प्रदान की और सम्मानित किया गया। उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग के खिलाड़ियों की खेल भावना और टीम वर्क की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और मानसिक स्फूर्ति बढ़ती है।
इस दौरान मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
राघवेंद्र सिंह
जन सम्पर्क निरीक्षक
जम्मू मंडल