प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बद से बद्तर होती जा रही है : अनुराग ढांडा

प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बद से बद्तर होती जा रही है : अनुराग ढांडा

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party

पिछले साढ़े 4 साल में कॉलेजों में कोई भर्ती नहीं: अनुराग ढांडा

प्रदेश में 4700 से ज्यादा कॉलेज टीचिंग स्टाफ के पद खाली : अनुराग ढांडा

2019 से लेकर अब तक कालेजों में कोई भर्ती नहीं हुई : अनुराग ढांडा

हरियाणा के स्कूलों के भी हाल बेहाल, 36 हजार टीचिंग स्टाफ के पद खाली: अनुराग ढांडा

खट्टर सरकार कॉलेज के प्रधायकों की भर्ती क्यों नहीं निकाल रही?: अनुराग ढांडा 

कॉलेज, स्कूलों में काम कर रहे कांट्रेक्ट स्टाफ को भी पक्का करे सरकार : अनुराग ढांडा

चंडीगढ़, 23 सितंबर: Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शनिवार को प्रदेश के कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के खाली पदों को लेकर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर हाईकोर्ट ने भी खट्टर सरकार को जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था का बेड़ा गर्क करने का काम किया है। स्कूली शिक्षा व्यवस्था के साथ उच्चतर शिक्षा भी बद से बद्तर होती जा रही है। पिछले चार साल से कॉलेजों में कोई भर्ती नहीं हुई है। 

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन हो गया है। उच्च शिक्षा प्राप्त हजारों युवा नौकरी के इंतजार में दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। 2019 से कॉलेजों में कोई भर्ती नहीं हुई है। 4700 से ज्यादा टीचिंग स्टाफ के पद खाली हैं। वहीं हरियाणा के स्कूलों के भी यही हालात हैं। 36 हजार से ज्यादा टीचिंग स्टाफ के पद खाली हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पीएचडी और नेट पास युवाओं की उम्र निकलती जा रही है, लेकिन खट्टर सरकार का हरियाणा में के युवाओं को रोजगार देने की कोई योजना नहीं है। प्रदेश में आलम ये है कि युवाओं ने अब विदेशों का रुख करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में प्रदेश के हालात ऐसे हैं कि युवाओं को अपना भविष्य धूमिल नजर आने लगा है। बेरोजगारी के कारण युवा अपराधों में भी संलिप्त हो रहे हैं। 

उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर से सवाल पूछते हुए कहा कि खट्टर सरकार कॉलेजों और स्कूलों में टीचिंग स्टाफ की भर्तियां क्यों नहीं निकल रही है? हरियाणा सरकार का बजट कहां खर्च हो रहा है? क्या मंत्रियों के ऐशो आराम पर बजट खर्च किया होता है? देश में सबसे खराब शिक्षा व्यवस्था हरियाणा की बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार की कार्यशैली से लग रहा है कि इनकी युवाओं को रोजगार देने की कोई नियत नहीं है।

यह पढ़ें:

हरियाणा में BJP नेता गिरफ्तार; गृहमंत्री विज के नाम पर कर रहा था ठगी, खुद को बताता था इस पोस्ट पर

पानीपत में तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म व एक महिला की हत्या ने कानून व्यवस्था की पोल खोली : अनुराग ढांडा

Haryana : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया मानेसर में फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र का किया शिलान्यास व सोनीपत में किरयाना पूर्ति केंद्र का वर्चुअली शुभारंभ