छत्तीसगढ़ की सियासत में 'राघव' की गूँज: सीएम साय ने मुस्कराकर किया स्वागत; भूपेश बघेल बोले- "टीम-बी का असली चेहरा आया सामने"

छत्तीसगढ़ की सियासत में 'राघव' की गूँज: सीएम साय ने मुस्कराकर किया स्वागत; भूपेश बघेल बोले- "टीम-बी का असली चेहरा आया सामने"

The Echo of Raghav in Chhattisgarh Politics

The Echo of 'Raghav' in Chhattisgarh Politics

रायपुर: The Echo of 'Raghav' in Chhattisgarh Politics, देश की सियासत में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसद भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसके साथ ही देश की राजनीति गर्म हो गई है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राघव चड्ढा का बीजेपी में स्वागत किया है।

सीएम साय ने कहा- आज भारतीय जनता पार्टी न केवल देश, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। ‘सबका विश्वास’ भारतीय जनता पार्टी, एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति निरंतर बढ़ता जा रहा है। इसी कारण भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के नेता भी जुड़ रहे हैं, उनका स्वागत है। हालांकि इस दौरान राघव चड्ढा का नाम सुनते ही सीएम मुस्कुराने लगे।

जहां से निकले हैं वहीं जा रहे हैं

वहीं, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी को बीजेपी की टीम बी बताया है। राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने पर भूपेश बघेल ने कहा कि ये लोग जहां से निकले हैं वहीं जा रहे हैं। आम आदमी बीजेपी की टीम बी है। उन्होंने कहा कि अब देखना है कि अरविंद केजरीवाल कब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंते हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि ये सब लोग विवेकानंद फाउंडेशन में बैठने वाले हैं और वहीं से निकले हैं। अब जहां से निकले हैं वहीं जा रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी की अब कोई विचारधारा नहीं है। वह बिना विचारधारा की पार्टी हो गई है।

  • आप सांसद राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल हुए
  • सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- उनका स्वागत है
  • बोले- नीतियों से प्रभावित हुए हैं आप सांसद
  • भूपेश बघेल ने कहा- आप बीजेपी की बी टीम है

सात सांसदों के शामिल होने का दावा

राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दावा किया कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता हमारे साथ हैं। राघव चड्ढा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे।