सोलन और शिमला में एलपीजी आपूर्ति: विभाग की नई रणनीति और मौजूदा स्थिति
The Department's New Strategy and Current Status
शिमला/नाहन/सोलन। जिला सोलन में एलपीजी गैस की बढ़ती मांग के बीच खाद्य आपूर्ति विभाग ने अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति जारी रखने का निर्णय लिया है। चार्ट के आधार पर गैस सिलिंडरों का वितरण किया जाएगा।
खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक सरवण कुमार ने बताया कि जिला सोलन में कुल 7239 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। गुरुवार को आठ गाड़ियों के माध्यम से लगभग तीन हजार गैस सिलिंडर जिले में पहुंचाए गए, जिससे सप्लाई व्यवस्था को कुछ राहत मिली है। उन्होंने बताया कि जिले में रोजाना लगभग 3500 गैस सिलिंडरों की मांग रहती है, जिसे पूरा करने के लिए विभाग लगातार गैस कंपनियों के साथ समन्वय बनाए हुए है।
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, सिरमौर उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा है कि घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति निरंतर जारी है। इसीलिए अनावयक भंडारण न करें। सभी एसडीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिमला के उपायुक्त ने गुरुवार को आपूर्ति का जायजा लिया।
होटल, रेस्टोरेंट तथा अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर केवल अस्पतालो एवं शैक्षणिक संस्थानों को की जा रही है। दूसरी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को आपूर्ति में अस्थायी प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इसके लिए वह दूसरे विकल्प के रूप में मिट्टी तेल व कोयले की मांग जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग शिमला, जिला शिमला के कार्यालय में देना सुनिश्चित करें।