राई खेल यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत से उठे कई सवाल, गर्भवती पत्नी और परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
The death of a student at Rai Khelo University has raised many questions
सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत की राई खेल यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबने से हुई छात्र की मौत ने हादसे को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
वहीं, दूसरी ओर मृतक छात्र का परिवार इस घटना से पूरी तरह टूट गया है। मृतक छात्र निशांत की चार साल पहले शादी हुई थी। गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
मौत से परिवार में पसरा मातम
जानकारी के अनुसार, 2022 में निशांत की शादी हुई थी। अब निशांत की मौत होने से पूरा परिवार सदमे में हैं। गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। निशांत का एक बेटा भी है, जिसकी उम्र मात्र अभी तीन साल है।

यूनिवर्सिटी से कोर्स कर रहे थे निशांत
साउथ दिल्ली के गौतम नगर स्थित हाउस नंबर-बी 200 निवासी निशांत गौतम खेल विश्वविद्यालय, राई से एक साल का क्रिकेट का पीजी डिप्लोमा का कोर्स कर रहे थे। उनकी परीक्षा चल रही थी। गुरुवार को ही उनका पहला पेपर था, जबकि आज उनका दूसरा पेपर होना था। उनका कोर्ट समाप्त होने में सिर्फ दो माह का समय ही बचा था।

छोटी बहन और भाई कर रहे सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी
मृतक निशांत के परिवार में पहले से ही शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ा माहौल है। पिता दुष्यंत दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। उनकी छोटी बहन और भाई सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, दिन में परीक्षा देने के बाद उन्होंने शाम को क्रिकेट मैच खेला था। बाद में वह रात करीब साढ़े आठ बजे नियमित तैराकों का सेशन टाइम समाप्त होने के बाद तैराकी के लिए स्विमिंग पूल में चले गए। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।
-1779427782440.jpeg)
खेल यूनिवर्सिटी में हुए हादसे के बाद कुलपति अशोक कुमार ने कहा, 'मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना दी गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।' उधर, पुलिस भी पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

हादसे को लेकर उठे सवाल
इस हादसे को लेकर कई बड़े सवाल भी उठ रहे हैं। क्योंकि हादसे के वक्त पूल परिसर में मौजूद छात्रों व अन्य के बयान में विरोधाभास बताया जा रहा है, जिस वजह से परिजनों का शक गहराता जा रहा है। निशांत के शरीर व घुटनों पर रगड़ के निशान भी मिले हैं।
पीड़ित परिवार ने पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी कराने की मांग की है। पुलिस हर पहलू को जांच में शामिल कर रही है। विश्वविद्यालय का स्विमिंग पूल मंगलवार को ही शुरू किया गया था। अभी इस मामले की जांच जारी है।
मृतक निशांत के चाचा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गुरुवार रात को करीब 9 बजे हमारे पास फोन गया, जिसके बाद हम दिल्ली से तुरंत चल दिए। उन्होंने बताया, 'जब हम यहां पहुंचे तो इन्होंने बताया कि स्विमिंग पूल में बॉडी मिली है।

उन्होंने यह भी बताया कि घटना से पहले स्विमिंग पूल पर दो लड़के और लड़कियां थीं, लेकिन जब लड़कियों से बात की तो उन्होंने बताया कि दो लड़कियां और 10 से 12 लड़के यहां थे। निशांत के चाचा ने कहा कि इनकी बातों में विरोधाभास है।