शिमला में पार्किंग का 'महंगा' सफर: शुल्क में 50% तक की भारी बढ़ोतरी; छोटी-बड़ी कारों का स्लैब खत्म
The 'Costly' Parking Journey in Shimla
शिमला। The 'Costly' Parking Journey in Shimla, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों और स्थानीय वाहन चालकों को अब पार्किंग के लिए पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा। नगर निगम शिमला की वित्त कमेटी ने बैठक में शहर की पार्किंग दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। बैठक की अध्यक्षता महापौर सुरेंद्र चौहान ने की। बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार, यलो लाइन पार्किंग की सालाना शुल्क पहले 11,328 था, उसे बढ़ाकर 15,000 कर दिया है।
वहीं प्रति घंटा पार्किंग दरों में भी इजाफा किया गया है। नगर निगम प्रशासन ने 30 फीसद की बढ़ोतरी का दावा कर 50 फीसद तक की बढ़ोतरी कर दी है।
छोटी बड़ी कारों का स्लैब खत्म
निगम प्रशासन ने इसके साथ ही छोटी व बड़ी कारों की अलग अलग दरों के स्लैब को खत्म कर दिया है, अब सभी कारों से एक सामान बढ़ोतरी के बाद ज्यादा दर वसूली जानी प्रस्तावित है। इसके मुताबिक अब 0 से 2 घंटे तक कार पार्किंग के लिए 20 की जगह 25 रुपये देने होंगे।
पार्किंग से करोड़ों में आय
नगर निगम को अभी तक पार्किंग से करीब 2 करोड़ रुपये की आय होती थी, लेकिन नई दरें लागू होने के बाद यह आय बढ़कर ढाई से तीन करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है। निगम प्रशासन लंबे समय से अपने राजस्व स्रोत बढ़ाने के प्रयास में जुटा था, अब पार्किंग दरों में बढ़ोतरी को उसी दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
समिति की मंजूरी के बाद इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए नगर निगम की मासिक बैठक में रखा जाएगा, जो इस महीने के अंत में आयोजित होने की संभावना है।
बैठक में महापौर सुरेंद्र चौहान के अलावा समिति सदस्य ममता चंदेल, मीना चौहान, राम रतन वर्मा और विशाखा मोदी भी मौजूद रहे। शहर में इससे पहले छोटी व बड़ी कारों के लिए अलग अलग दरें थीं, लेकिन अब कारों के लिए एक ही रेट तय किए हैं। इससे भी छोटी कारों का मालिकों को लगभग 50 से 60 फीसद बढ़ोतरी के साथ पार्किंग फीस अदा करनी होगी।
पार्किंग की पहले व अब की दरें
- वाहन कार दोपहिया वाहन
- अवधि पुरानी ताजा पुरानी नई दरें
- 0-2 20 20 5 10
- 0-4 40 50 10 15
- 0-6 60 75 20 25
- 0-12 120 150 40 55
- 0-24 200 260 80 105
- महीने का 2500 3250 750 975