जनसभा के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

जनसभा के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

1000269667

The Chief Minister will inaugurate and lay the foundation

फतेहपुर। The Chief Minister will inaugurate and lay the foundation, एक दिवसीय दौरे में जिले आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ मदारीपुर कला मैदान में डेढ़ घंटे रहेंगे। मंच पर सीएम के साथ कुल 20 चेहरे मौजूद रहेंगे। सीएम अपने दौरे में जहां जनसभा के जरिए जनता की नब्ज टटोलेंगे, तो वहीं 550 करोड़ के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात दोआबा को देंगे।

सीएम अपने भ्रमण के दौरान विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, जिसमें उन उत्पादों की भी झलक होगी, जो समूह की महिलाएं यहां तैयार कर रही हैं। 15 लाभार्थियों को सीएम हितलाभ भी बांटेंगे।

मंच पर बीस चेहरों को स्थान

मुख्यमंत्री के साथ कुल बीस चेहरों को स्थान दिया गया है। जिसमें राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री कृष्णा पासवान, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, अयाह-शा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास गुप्ता, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, व पूर्व विधायकों सहित 20 चेहरों को स्थान दिया गया।

मदारीपुर कला में तैयार पांडाल की क्षमता भले ही 20 हजार लोगों की है, लेकिन इसके एक तिहाई हिस्से में मंच, सेफ हाउस, व सुरक्षा डी बनाई गयी है। मंच में करीब 10 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गयी है, जबकि स्टैंडबाई के लिए भी भारी मैदान को बेरीकेडिंग से सुरक्षित किया गया है।

15 लाभार्थियों को सीएम अपने हाथों से सौंपेगे हितलाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने हाथों ने 15 लाभार्थियों को हितलाभ बांटे। हितलाभ पाने वालों में बाल सेवा योजना के दो, समाज कल्याण विभाग के दो, आयुष्मान कार्ड धारक के दो, सीएम आवास के दो लाभार्थियों समेत ग्रामीण उद्यमी, शहरी आवास, पशुपालन, एनआरएलएम, एक जिला एक उत्पाद, उद्यमी विकास, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के एक-एक लाभार्थी को लाभ सौंपेगे। आवास लाभार्थियों में एक दिव्यांग और एक विधवा लाभार्थी को बुलाया गया है।

आगमन व प्रस्थान दौरान 100 पदाधिकारी व पूर्व पदाधिकारी मिलेंगे

सीएम के दौरे में सबसे बड़ी चुनौती भाजपा के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों को सीएम से रूबरू कराना है। प्रशासन ने आगमन व प्रस्थान के दौरान सौ लोगों को सीएम से मिलाने का डायस प्लान बनाया है। जब सीएम आएंगे तो हेलीपैड में 20 और मंच में चढ़ने से पहले 30 पदाधिकारी व पूर्व पदाधिकारी योगी से मिलेंगे। जब सीएम वापस जाएंगे तो मिल चुके पदाधिकारियों को हटाते हुए 30 नए लोगों को टेंट में और 20 लोगों को हेलीपैड में मुलाकात कराई जाएगी।

तैयारी का हुआ रिहर्सल, पहुंची फ्लीट व सुरक्षा कर्मी

मदरियापुर कला मैदान में शुक्रवार को पंडाल में रिहर्सल हुआ। यहां पर सुरक्षा कर्मियों और अफसरों ने रिहर्सल किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से क्या क्या प्रबंध अपनाए जाएंगे इसका पूर्वाभ्यास किया गया। हेली पैड से मंच तक योगी कार से आएंगे, लेकिन उनकी सुरक्षा में लगे जवान कार के दोनों तरफ पैदल दौड़ते हुए आएंगे। इस दौरान अधिकृत व्यक्ति ही मंच के पीछे व हेलीपैड में रहेंगे। यहीं से सीएम सीधे मंच पर चढ़ जाएंगे।

ईंट व पॉलीथिन बिछाकर वर्षा जल का प्रबंध

कार्यक्रम स्थल में वर्षा का प्रभाव परेशानी का कारण न बनें इसके लिए प्रबंध किए गये हैं। हेलीपैड से मंच स्थल तक पक्की ईंटें बिछायी गयी है। जबकि जिस जगह मंच बनाया गया है वहां भी बालू के ऊपर ईंट बिछाकर फिर मंच बनाया गया। ताकि वर्षा हो तो किसी भी तरह से मंच में पानी न पहुंचे।