हरियाणा की राजनीति में मुख्यमंत्री ने रचा नया इतिहास भाजपा द्वारा ब्राह्मण समाज के चार सांसद बनाने पर समाज हुआ गदगद - पंडित उमेश शर्मा

हरियाणा की राजनीति में मुख्यमंत्री ने रचा नया इतिहास भाजपा द्वारा ब्राह्मण समाज के चार सांसद बनाने पर समाज हुआ गदगद - पंडित उमेश शर्मा

हरियाणा की राजनीति में मुख्यमंत्री  ने रचा नया इतिहास  भाजपा द्वारा ब्राह्मण समाज के चार सांसद बनाने पर समाज हुआ गदगद - पंडित उमेश शर्मा

हरियाणा की राजनीति में मुख्यमंत्री ने रचा नया इतिहास भाजपा द्वारा ब्राह्मण समाज के चार सांसद बनाने

--गौड़ संस्था के नाम जमीन का जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन - पंडित उमेश शर्मा

--राष्ट्रीय ब्राह्मण नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे श्री कार्तिकेय शर्मा को राज्यसभा सांसद बनाने पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का किया धन्यवाद - उमेश शर्मा


गोहाना 8 जुलाई - भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित उमेश शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके चंडीगढ़ निवास स्थान पर मिले और प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा की मुख्यमंत्री के साथ उमेश शर्मा की वार्तालाप बहुत ही सकारात्मक और भावपूर्ण रही ।

पंडित उमेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पहरावर जमीन मामले को लेकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गौड़ संस्था के विवादित मामले को विराम देने के लिए बनाई गई प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्री परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और कमल गुप्ता ने गौड़ संस्था के कार्यकारणी सदस्यों के साथ हुई अपनी सहमति की  फ़ाइल मुख्यमंत्री के पास भेज दी हैं जिस पर जल्द ही निर्णय हो जाएगा और गौड़ संस्था की जमीन का मालिकाना हक बारे नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा इसके साथ ही संस्था पर बना हुआ करोड़ों रुपये का सरचार्ज माफ करना मुख्यमंत्री का बड़ा सराहनीय कार्य हैं 

पंडित उमेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शुरू से ही गौड़ संस्था की जमीन संस्था को देने के पक्ष में रहे हैं लेकिन किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए हर कार्य मे कुछ पेचदिया होती हैं जिन्हें दूर करना जरूरी होता हैं हर सरकारी विभाग के कुछ नियम कानून - कायदे होते हैं जिन्हें दूर करना आवश्यक होता हैं ।यह मामला काफ़ी लम्बित और पुराना पिछली कोंग्रेस सरकार के समय से उलझा हुआ मामला था जिसकी स्वीकृति के लिये मुख्यमंत्री जी पूर्णत्य जल्द ही सम्पन्न करने वाले हैं।

उमेश शर्मा ने बताया कि गौड़ संस्था की जमीन का मामला इसलिए ज्यादा विवादित रहा क्योकि संस्था की कमेटी द्वारा ऑब्जेशन को दूर करने के लिए फाइल आवेदित नही की गई नही ओर ना ही जमीन का नवीकरण उचित समय पर करवाया गया यदि पहरावर गांव की गौड़ संस्था का नवीकरण समय पर कराया जाता तो ऐसी समस्या आती ही नही अब मुख्यमंत्री द्वारा विपक्षी नेताओं की बहकावे वाली राजनिति पर पूर्ण विराम लगा दिया हैं जिससे अब विपक्षी नेताओं को अपनी राजनीतिक सीढ़ी सरकते हुए दिखाई दे रही हैं 

हरियाणा में बना एक नया राजनैतिक इतिहास, प्रदेश में ब्राह्मण समाज के 4 सांसद इसका श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा  नेतृत्व गठबंधन को - उमेश शर्मा


ब्राह्मण समाज के लिये गोरव और ख़ुशी की बात है की गौड़ संस्था जमीन मामले पर पूर्ण विराम लगाने के साथ ही उमेश शर्मा ने प्रदेश के चार चार सांसद ब्राह्मण समाज के बनाने पर विशेष आभार प्रकट किया उमेश शर्मा ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में भाजपा  सरकार में ऐसा पहली बार हुआ हैं कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज के चार सांसद हैं जो अपने आप मे एक इतिहासिक नया रिकॉर्ड हैं । पहली बार हरियाणा से चार ब्राह्मण सांसद बने हैं । राज्य सभा के लिये निर्वाचित सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा सोनीपत से रमेश चंद्र कौशिक, रोहतक से डाo अरविंद शर्मा , राज्य सभा से जर्नल डीo पीo वत्स।इसलिये मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया जल्द ही भाजपा अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड का भी धन्यवाद करेंगे।

उमेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज के चार सांसद का होना बहुत बड़ी बात हैं और इसका श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जाता हैं जिनकी बदौलत ही पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा को राज्यसभा में जीत हासिल हुई उमेश शर्मा ने कार्तिकेय शर्मा को राज्यसभा सांसद बनाने पर विशेष तौर पर धन्यवाद किया और कहा कि समाज मुख्यमंत्री का सदा कर्जदार रहेगा क्योकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद द्वारा स्पोट मिलने के कारण ही राष्ट्रीय ब्राह्मण नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे श्री कार्तिकेय शर्मा राज्यसभा की सीढ़ी चढ़े हैं ओर मुख्यमंत्री समाज के हर वर्ग के विकास के लिए सदा सेवा में तैयार रहते हैं ताकि हरियाणा प्रदेश के सभी समाजों का बराबरी से एक समान विकास किया जा सके।