भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया महावीर स्वामी जैन मंदिर का वर्षगांठ समारोह

भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया महावीर स्वामी जैन मंदिर का वर्षगांठ समारोह

Anniversary Celebration of the Mahavir Swami Jain Temple

Anniversary Celebration of the Mahavir Swami Jain Temple

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Anniversary Celebration of the Mahavir Swami Jain Temple: सेक्टर-16 स्थित श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर शिखरबद्ध जिनालय में 21वें वर्षगांठ एवं नवध्वजारोहण का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। समारोह जैन साध्वी चंदनबाला व डॉ.धर्मरत्ना की पावन निश्रा ने मनाया गया। 

Anniversary Celebration of the Mahavir Swami Jain Temple

मंदिर पूजा का विधान सुप्रसिद्ध विधिकारक जयेश भाई (अहमदाबाद) द्वारा संपन्न कराया गया। उनके सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
प्रातः 8:30 बजे स्नात्र पूजा और 9:00 बजे सतरभेदी पूजा के बाद मंगल मुहूर्त में नवध्वजारोहण का कार्यक्रम गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से किया गया। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। इस दौरान श्री आत्मानन्द जैन सभा के अध्यक्ष उद्योगपति राज कुमार जैन ओसवाल ने भी अपनी मधुरवाणी में भगवान के भजनों पर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के लाभार्थी समाजरत्न लाभचंद लाल देवी राजकुमार राजरानी जैन ओसवाल परिवार रहे। 

Anniversary Celebration of the Mahavir Swami Jain Temple

इस अवसर पर पार्षद दीपक यादव और पार्षद रश्मि यादव मौजूद रहे। जैन समाज की ओर से राहुल जैन, एलसी मेहता, प्रवीण रांका, राजेंद्र जैन, सुशील जैन, सुमित जैन सहित समाज व अन्य समाज के सैकड़ों श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।