झांसी में 'AI दुल्हन' का मायाजाल: शादी के विज्ञापन देकर 610 लोगों से ठगे ₹50 लाख; 17 युवतियां हिरासत में

झांसी में 'AI दुल्हन' का मायाजाल: शादी के विज्ञापन देकर 610 लोगों से ठगे ₹50 लाख; 17 युवतियां हिरासत में

The AI Bride Scam in Jhansi

The 'AI Bride' Scam in Jhansi

झांसी: The 'AI Bride' Scam in Jhansi, सावधान हो जाइए। अखबार में छपे वर-वधू विज्ञापन देखकर दुल्हन-दूल्हा खोज रहे हैं तो आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। झांसी पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का खुलासा किया है, जो अविवाहित, तलाकशुदा और विधुर लोगों को एआई से खूबसूरत तस्वीरें बनाकर दिखाता था और झांसे में फंसाकर ठगी करता था। यह गिरोह अब तक 610 लोगों से करीब 50 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरोह का संचालक शगुन मैरिज नाम से फर्जी मैरिज ब्यूरो खोल रखा था। यहां काम करने वाली युवतियां लोगों को झांसा देती थीं। झांसी जिले की एएसपी अरीबा नोमन ने बताया कि सूचना पर गिरोह का खुलासा किया गया है। 22 अप्रैल को छापेमारी में महिला प्रबंधक समेत 17 युवतियों को हिरासत में लिया गया।

500 से 30 हजार रुपये तक चार्ज लेते थे

एएसपी अरीबा नोमन ने बताया कि काल सेंटर में काम करने वाली युवतियां फोन पर ग्राहकों से बातचीत करती थीं। इसके बाद वह ग्राहकों को एआई से बनाई गईं लड़कियों की तस्वीरें भेजती थीं। लड़की पसंद आने पर उनसे अलग-अलग चार्ज के नाम पर 500 से लेकर 30 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। प्रबंधक हिना कौशर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मैरिज ब्यूरो सतीश और नीतू प्रजापति द्वारा चलाया जा रहा है। दोनों फरार है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
 

युवतियों को पांच हजार की सैलरी पर रखा गया था

पूछताछ में हिरासत में ली गई युवतियों ने बताया कि उन्हें पांच हजार रुपये वेतन मिलता है। युवतियों ने बताया कि संचालक उनकी मार्कशीट और प्रमाण पत्र जमा कर रखा था। पुलिस ने बताया कि सारा पैसा मुख्य आरोपियों के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर हुआ है। अब तक नौ खातों को सीज कराया गया है। हिरासत में ली गईं युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवतियों को सरकारी गवाह बनाया गया है।