पृथला इलाके में फाल्ट के चलते अब गर्मियों में नहीं सताएगी बिजली

पृथला इलाके में फाल्ट के चलते अब गर्मियों में नहीं सताएगी बिजली

Power Outages will no Longer

Power Outages will no Longer

26 से अधिक फीडरों पर परमिट लेकर किया जाएगा आज मेंटिनेंस का काम

सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक बंद रहेगी बिजली

औद्योगिक व रिहायशी इलाकों की।बिजली रहेगी प्रभावित

 25 से अधिक बिजली कर्मचारी लाइनों की करेंगे मेंटिनेंस

पलवल। दयाराम वशिष्ठ: Power Outages will no Longer: पृथला इलाके में फाल्ट के चलते गर्मियों में अब बिजली कटों से  राहत मिलने वाली है। इसे लेकर रविवार को बघौला बिजली घर के 25 से अधिक।फीडरों पर मेंटिनेंस का काम किया जाएगा  सुबह साढ़े 7 बजे से 25 से अधिक बिजली कर्मचारी पेड़ कटिंग से लेकर जिओ  स्विच व ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते नजर आएंगे। इस दौरान उपभोक्ताओं को दोपहर साढ़े 12 बजे तक बिजली के घोषित कट का सामना करना पड़ेगा।

दरअसल, इन दिनों बघौला बिजली घर से आए दिन वाले फॉल्ट के चलते बिजली गुल हो जाती है। इससे रिहायशी व औद्योगिक उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता हेमंत शर्मा ने उपभोक्ताओं की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बिजली अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने एसडीओ व जेई को निर्देश दिए कि रविवार को परमिट लेकर सभी फीडरों की प्रॉपर मेंटिनेंस कराई जाए। जेई राकेश कुमार ने बिजली व्यवस्था में सुधार करने के लिए रविवार को पांच घंटे तक बिजली बंद रखे जाने की एचवीपीएन अधिकारियों से मंजूरी लेकर लाइनों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया। इसके तहत एसडीओ हेमंत ने पेड़ कटिंग से लेकर जंपर, ट्रांसफार्मर की मरम्मत व जिओ स्विच के प्रॉपर दुरुस्त करने को लेकर 25 से अधिक बिजली कर्मचारियों को लाइनों पर भेज दिया। जेई राकेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह से ही लाइनों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इस मरम्मत के बाद उपभोक्ताओं को गर्मी में बेहतर बिजली मिल सकेगी।

मरम्मत के चलते इन गांवों की।बिजली रहेगी गुल

 बघौला ,देवली ,मीरापुर ,पृथला ,तातारपुर ,जटोला गदपुरी ,असावटी  हरफली , डूंडसा , छपरौला , सहराला की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी । 

ये फीडर रहेंगे  प्रभावित

1.11 kv Tatarpur 2nd

2.Maharani paints

3.Devli RDS

4.Jatola RDS

5.Auto Ignition 

6.Tatarpur 1st

7.Isko dying

8.D development 

9.Bhagola industrial

10.Prithla industrial 

11.Dudhaula industrial 

12.Meerapur RDS

13Avon tubetech

14.Knor bremse 

15.CMR 

16.Venus

17.Ottoman 

18.Avon container 

19.MMC 

20.Vishal engineering 

21.SKH

22.Pooja forge

23JSW 

24.Hind terminal 

25Gadpuri RDS

26Herfali AP

Total 26 feeders per permit rahega