UP Budget Session: 'थानेदार तो फोन ही नहीं उठाते, SP कभी उठा भी लेते...' यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष ने की शिकायत

'थानेदार तो फोन ही नहीं उठाते, SP कभी उठा भी लेते...' यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष ने की शिकायत, कहा- सदन से निर्देश दिया जाए

 Thanedar dont pick up the phone

Thanedar dont pick up the phone, Opposition Leader Complained in the UP Assembly

UP Budget Session: आम लोगों की तो अक्सर शिकायत रहती है की पुलिस सुनती ही नहीं। थानेदार का रवैया सही नहीं है। लेकिन जब विधानसभा का कोई नेता विपक्ष भी यही शिकायत करे तो फिर क्या? दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में पुलिस की बेपरवाही का मसला उठा है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया है कि थानों में थानेदार फोन ही नहीं उठाते। पांडेय ने मांग की सदन से यह निर्देश दिया जाए कि जो थानेदार हैं वो कम से कम फोन तो उठा लिया करें और हमारी बात सुनी जाए।

दरअसल नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सदन में कहा, ''यहां से निचले स्तर तक यह निर्देश दिया जाये कि जो थानेदार हैं वो कम से कम फोन तो उठा लिया करें. हम लोग जब फोन करते हैं तो थानेदार तो कभी उठाता ही नहीं। SP तो फिर भी कभी उठा लेते हैं। लेकिन थानेदार को तो फुर्सत ही नहीं है फोन उठाने की। थानेदार बैठकर दलालों से गप करेंगे लेकिन फोन नहीं उठाएंगे।''

माता प्रसाद पांडेय ने आगे कहा, ''विधानसभा पीठ से यह निर्देश दिया जाये और अगर इसकी अवहेलना होती है तो यह व्यवस्थापिका की अवहेलना है। व्यवस्थापिका के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश है। इसीलिए मैंने ये सवाल उठाया है। अगर आप पीठ से निर्देश  देते हैं तो व्यवस्थापिका के माध्यम से कार्यपालिका को इस बात को मानना चाहिए।''