Tempo fell into a deep gorge, one died

करसोग में गहरी खाई में टेंपो गिरा, एक की मौत, एक घायल 

Accident1

Tempo fell into a deep gorge, one died

Tempo fell into a deep gorge, one died : मंडी। जिला मंडी के करसोग (Karsog) में एक टेंपो के गहरी खाई में गिर जाने से चालक की मौत (death of the driver) हो जाने का समाचार है। इसके अलावा एक अन्य युवक भी घायल बताए जा रहा है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टेंपो नंबर एचपी- 30- 9140 जो जाच्छ -चरखड़ी सडक़ मार्ग (Jhach-Charkhadi Road) के लिंडी धार में देर रात गहरी खाई में लुढक गया। इस हादसे में चालक तिलकराज (28) पुत्र गोपीराम निवासी बगड़ो प्रेसी के तौर पर हुई है, जबकि एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है। घायल को सिविल अस्पताल सुंदरनगर (Civil Hospital Sundernagar) ले जाया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है। 

जाछ चरखड़ी सडक़ पर हुआ हादसा / Jat accident happened on steep road

हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदर नगर दिनेश कुमार (DSP Sunder Nagar Dinesh Kumar)  ने बताया कि शुक्रवार रात को जाछ चरखड़ी सडक़ पर एक टेंपो गहरी खाई में गिरा है जिसमें चालक की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़ें ...

ये भी पढ़ें ...