स्वूट पैडल लीग के ग्रैंड फिनाले में टीम बोटा और टीम स्वूट क्लब आमने-सामने

स्वूट पैडल लीग के ग्रैंड फिनाले में टीम बोटा और टीम स्वूट क्लब आमने-सामने

Team Bota and Team Swoot Club face off in the grand finale

Team Bota and Team Swoot Club face off in the grand finale

चंडीगढ़: स्वूट पैडल लीग के ग्रैंड फिनाले में टीम बोटा और टीम स्वूट क्लब का सामना होगा।
लीग की अन्य तीन टीमें, टीम कोर्टलाइन, टीम विवा ला विडा और टीम क्लब कैनोपी क्रमशः 34, 26 और 20 अंकों के साथ लीग से बाहर हो गई हैं।


टेबल टॉपर, टीम बोटा ने 17 जीत के साथ 52 अंकों के साथ ग्रैंड फिनाले में प्रवेश किया है। टीम स्वूट क्लब 13 जीत के साथ 39 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। लीग एडवांस, इंटरमीडिएट, मिक्स्ड डबल और हाइब्रिड सहित चारकैटेगरी में खेली जा रही है।
ग्रैंड फिनाले मैचों में, एडवांस कैटेगरी में टीम स्वूट क्लब के रोहित धीमान और राहुल सेठ का मुकाबला टीम बोटा के सामिन भार्गव और लक्ष्य भारती से होगा।


इंटरमीडिएट वर्ग में, टीम स्वूट क्लब की वैभव साहनी और मनक्रान तलवार, टीम बोटा के मनजोत और आदित्य को चुनौती देंगे।
हाइब्रिड वर्ग में, टीम स्वूट क्लब के रोहित और सचित, टीम बोटा के सामिन और रामित के खिलाफ खेलेंगे।
एडवांस कैटेगरी के एक अन्य मैच में, टीम स्वूट क्लब के अर्जुन और रोहित, टीम बोटा के राजकंवर और संतवीर का सामना करेंगे।
मिक्स्ड डबल में, टीम बोटा के परमवीर बाजवा और शीया, टीम स्वूट क्लब के आर्यन ठाकुर और नूर के खिलाफ खेलेंगे।
एडवांस कैटेगरी के एक अन्य मैच में, टीम स्वूट क्लब के रोहित और आर्यन, टीम बोटा के के परमवीर और संतवीर के खिलाफ फाइनल मैच खेलेंगे।


महिला वर्ग में, टीम स्वूट क्लब से  युवराज सिंह की बहन एमी और नूर, टीम बोटा की नेहा और शीया के खिलाफ मैच खेलेंगी।
इंटरमीडिएट कैटेगरी में, टीम स्वूट क्लब से  जपनाम और वैभव, टीम बोटा के रामित और शिवम के खिलाफ मैच खेलेंगे। एडवांस कैटेगरी के एक अन्य मैच में, टीम स्वूट क्लब से  आर्यन और आयुष टीम बोटा के परमवीर और सामिन के खिलाफ खेलेंगे।