आगरा अग्निवीर भर्ती: टैटू और पुराने दस्तावेजों ने तोड़ा 'वर्दी' का सपना; 700 में से 500 युवाओं ने पार की दौड़ की बाधा

आगरा अग्निवीर भर्ती: टैटू और पुराने दस्तावेजों ने तोड़ा 'वर्दी' का सपना; 700 में से 500 युवाओं ने पार की दौड़ की बाधा

Tattoos and Outdated Documents Shatter Dreams of the Uniform

Tattoos and Outdated Documents Shatter Dreams of the 'Uniform

आगरा। Tattoos and Outdated Documents Shatter Dreams of the 'Uniform, सदर बाजार स्थित एकलव्य स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में शरीर में बड़ा टैटू होने और दस्तावेजों में कमियां मिलने पर दर्जनभर से अधिकक युवाओं को बाहर कर दिया गया। युवाओं ने अपनी गलती भी मानी। अग्निवीर क्लर्क पद के लिए 900 में 700 युवा शामिल हुए।

आधा दर्जन युवाओं के दस्तावेजों में भी मिली कमी, 19 अप्रैल तक चलेगी रैली

सेना भर्ती कार्यालय की ओर से एकलव्य स्टेडियम में एक से 19 अप्रैल तक 12 जिलों की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। रैली में 19 हजार युवा शामिल होंगे। गुरुवार को अग्निवीर क्लर्क पद के युवाओं को प्रवेश दिया गया। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे 1600 मीटर की दौड़ हुई।

अग्निवीर क्लर्क पद के लिए एकलव्य स्टेडियम में 900 में 700 युवाओं ने दौड़ में लिया भाग

इस दौड़ में 700 युवाओं ने भाग लिया। इसमें 500 पास हुए। इसके बाद युवाओं ने बीम, ऊंची कूद सहित अन्य में भाग लिया। आधा दर्जन युवाओं के हाथ, गर्दन और छाती में टैटू बने हुए थे। इनका साइज अधिक था। इसी तरह आठ युवाओं के दस्तावेजों में कमियां मिलीं। चरित्र प्रमाण पत्र एक साल पुराना था।

 रैली में 19 हजार युवा भाग लेंगे

निदेशक कर्नल विक्की शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल तक चलने वाली रैली में 19 हजार युवा भाग लेंगे। उधर, शुक्रवार रात साढ़े 2 बजे अग्निवीर क्लर्क पद के युवाओं ने प्रवेश दिया गया। शनिवार सुबह छह बजे से 1600 मीटर की दौड़ शुरू होगी।