Pakistan lost to Zimbabwe
BREAKING
हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान दिल्ली को मिला नया हेल्थ केयर मॉडल; 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से एक छत के नीचे मिलेंगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उल्ट फेर, जिम्बाब्वे से हारा पाकिस्तान 

Zimbabe

Pakistan lost to Zimbabwe

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम बड़े उलटफेर का शिकार हो गई। गुरुवार को पर्थ में खेले गए मुकाबले में उसे जिम्बाब्वे ने 1 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी। इस हार के साथ पाकिस्तान सेमीफाइनल की होड़ से करीब-करीब बाहर हो गया है।

पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मैच में भारत से 4 विकेट से हारा था। टी-20 विश्व कप 2022 में यह पांचवां उलटफेर है। इससे पहले वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम भी उलटफेर का शिकार हो चुकी हैं।

पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। भारत के खिलाफ मैच में रिजवान ने 12 बॉल पर 4 रन बनाए थे। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ उनके बल्ले से 16 बॉल पर 14 रन निकले।
बाबर आजम टीम इंडिया के सामने अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। अर्शदीप सिंह ने उन्हें गोल्डन डक पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान 9 बॉल पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

पाकिस्तान को तीसरा झटका ल्यूक जोंगवे ने दिया। इफ्तिखार अहमद 10 बॉल पर 5 रन बनाने के बाद विकेटकीपर रेजिस चकाबवा को कैच दे बैठे।

सिकंदर रजा ने शादाब खान को 17 पर आउट किया। कैच सीन विलियम्स ने लॉन्ग ऑफ पर पकड़ा।

अगली ही गेंद पर सिकंदर रजा ने पाकिस्तान को एक और झटका दिया। हैदर अली अपनी पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।

रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें कुल 18 टी-20 मुकाबलों में आमने-सामने हुईं। 16 में पाकिस्तान जीता। जिम्बाब्वे इस मैच को मिलाकर 2 ही मैच जीत सका है। जिम्बाब्वे ने पहली बार पाकिस्तान को 2021 में अपने घर में 19 रन से हराया था। गुरुवार को उसको दूसरी जीत मिली।

 

AUS vs SL T20 World Cup 2022: श्रीलंका की खतरनाक गेंदबाजी से घायल हुआ यह खिलाडी तो रोकना पद गया मैच