Swati Maliwal on Navjot Singh Sidhu

सिद्धू घिरे! दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने गुरु को कहे ये शब्द, video के साथ पढ़ें खबर

Swati Maliwal on Navjot Singh Sidhu

Swati Maliwal on Navjot Singh Sidhu

Swati Maliwal on Navjot Singh Sidhu : पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Sidhu) पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) जमकर गुस्सा हुई हैं| दरअसल, सिद्धू की एक बयानबाजी स्वाति मालीवाल को बेहद खटकी है| जिस तरह से सिद्धू ने यह बयानबाजी की है वो वाजिब नहीं है| इसीलिए स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर नवजोत सिंह सिद्धू पर नाराजगी जताते हुए करारे शब्दों में उन्हें समझाने की कोशिश की|

क्या है सिद्धू की बयानबाजी ....

बतादें कि, इन दिनों पंजाब में विधानसभा चुनाव-2022 (Punjab Assembly Elections - 2022) को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने गुणगान कर रही हैं| लोगों को यह भरोसा दिलाने में लगी हैं कि उनसे अच्छा कोई नहीं| जहां इसी कड़ी में सिद्धू एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर अनैतिक शब्दों का प्रयोग करते नजर आये| आप वीडियो में खुद ही देख लीजिये कि सिद्धू आखिर केजरीवाल के बारे में क्या से क्या बोलते नजर आ रहे हैं?

ये रहा वीडियो लिंक - https://twitter.com/SwatiJaiHind/status/1486290905338642435

क्या कहा स्वाति मालीवाल ने...

सिद्धू की केजरीवाल पर इसी बयानबाजी (Sidhu Statement) को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- जनता के द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री के लिए ऐसी घटिया और सड़क छाप भाषा बोल कर ये सिर्फ़ अपने मानसिक दिवालियेपन का प्रदर्शन कर रहे हैं! राजनीति करनी है करो लेकिन मर्यादा मत लांघो।

सिद्धू अपनी बयानबाजी से रहते हैं विवादों में....

बतादें कि, यह कोई पहली बार नहीं है जब सिद्धू अपने बयान (Sidhu Statement) को लेकर घिरे हों| इससे पहले भी उन्होने ऐसे-ऐसे बयान दिए हैं| जिसे लेकर उन्हें जमकर घेरा गया है| उनकी आलोचना हुई है| सिद्धू की बयानबाजी को देखते हुए तो ऐसा लगता है कि सिद्धू का बोलने पर कंट्रोल नहीं रहता|