सीएसआईआर- ईमटैक में स्वच्छता पखवाड़ा -2026 का बड़े उत्साह के साथ प्रारंभ

सीएसआईआर- ईमटैक में स्वच्छता पखवाड़ा -2026 का बड़े उत्साह के साथ प्रारंभ

Swachhata Pakhwada – 2026

Swachhata Pakhwada – 2026

एक से 15 मई तक होगा आयोजन।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Swachhata Pakhwada – 2026: शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित सीएसआईआर-सूक्ष्मजीव प्रौद्योगिकी संस्थान (ईमटैक) में स्वच्छता पखवाड़ा -2026 का प्रारंभ बड़े उत्साह के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डॉ .कार्तिकेयन सुब्रमणियन ने संस्थान को स्वच्छ और साफ रखने के लिए हाउसकीपिंग और बागवानी टीमों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की ।
डॉ .सुब्रमणियन ने प्रयोगशालाओं और कार्यालय क्षेत्रों में कार्यक्षेत्र के निरंतर रखरखाव और देखभाल पर जोर दिया । डॉ .सुब्रमणियन ने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई और स्वच्छ भारत के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराय।नोडल अधिकारी (स्वच्छता पखवाड़ा ) यशपाल ने एक से 15 मई, 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा के आयोजन के संबंध में सीएसआईआर के निर्देशों और जनादेश पर प्रकाश डाला ।सीएसआईआर-आईएमटेक एक मई से 15 मई 2026 तक स्वच्छता पखवा ड़ा 2026 मना रहा है। जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों, और परियोजना कर्मचारी शामिल हैं। के बीच स्वच्छता ,साफ-सफाई और जागरूकता बढ़ाने के लिए कई गति विधियां आयोजित की जाएंगी । नोडल अधिकारी ने अगले 15 दिनों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी कर्मचारियों के साथ साझा की।और सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से सक्रिय।भागीदारी का आग्रह किया । यह आयोजन कार्यस्थलों और उससे बाहर स्वच्छता बनाए रखने के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देगा।