जैसलमेर में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत, घर में मिले शव से इलाके में सनसनी

जैसलमेर में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत, घर में मिले शव से इलाके में सनसनी

Suspicious Death of Elderly Couple in Jaisalmer

Suspicious Death of Elderly Couple in Jaisalmer

नई दिल्ली। Suspicious Death of Elderly Couple in Jaisalmer, राजस्थान के जैसलमेर जिले के मोहानगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपती के शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिले। शुरुआती जांच में दोनों की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतकों की पहचान 80 वर्षीय लखाराम भील और उनकी 75 वर्षीय पत्नी रेशमा भील के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से पाकिस्तान के रहने वाले थे और करीब 20 साल पहले भारत आकर बस गए थे। हाल ही में उन्हें भारतीय नागरिकता मिली थी।

अकेले रहते थे दंपती

जानकारी के मुताबिक, लखाराम और रेशमा की कोई संतान नहीं थी और वे मोहानगढ़ में अकेले रहते थे। शनिवार सुबह लखाराम का भांजा चंदराम उनसे मिलने आया, तभी उसने दोनों के शव देखे और तुरंत गांव वालों को सूचना दी। चंदराम ने देखा कि लखाराम का शव घर के आंगन में पड़ा था, जबकि रेशमा का शव कमरे के अंदर मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर टीम पहुंची।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेशमा के पैरों में पहनी चांदी की पायल गायब थी। इससे शक जताया जा रहा है कि चोरी के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया गया हो। घर के आसपास कुछ संदिग्ध पैरों के निशान भी मिले हैं। मोहानगढ़ थाना प्रभारी बाबूराम डेलू ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि सबूत जुटाए जा सकें।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि दोनों शव घर के अंदर मिले हैं और शुरुआती जांच में कोई साफ चोट के निशान नहीं दिखे हैं। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।