जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में डॉक्टर की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में डॉक्टर की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

Suspicious Death of Doctor at Jaipur  Mahatma Gandhi Hospital

Suspicious Death of Doctor at Jaipur's Mahatma Gandhi Hospital

Suspicious Death of Doctor at Jaipur's Mahatma Gandhi Hospital, जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में सोमवार सुबह एक डॉक्टर की मौत हो गई. वह हॉस्पिटल में ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी पर तैनात थे. सोमवार सुबह ढूंढते हुए पहुंचे साथी तो वह फर्श पर पड़े मिले. शिवदासपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस की ओर से मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

ओटी में फर्श पर पड़े थे 

ढूंढते हुए उसके साथी ड्यूटी स्थल ऑपरेशन थिएटर पहुंचे. ओटी में डॉ. सुनील कुमार फर्श पर पड़े थे. हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से चेक कर उन्हें डेड घोषित कर दिया गया. मेडिकल सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. 

मोर्चरी में रखवाया शव 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया. पुलिस का कहना है कि सुसाइड और बीमारी से मौत को लेकर जांच की जा रही है. मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा.