सुरजेवाला का सैनी पर हमला, “हरियाणा में नशा संकट, पंजाब में दे रहे जुमले”
- By Gaurav --
- Tuesday, 28 Apr, 2026
Surjewala Slams CM Saini
Randeep Singh Surjewala ने हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “जुमलेबाज़ सीएम” करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सैनी पंजाब में बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं, जबकि हरियाणा खुद नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है।
सुरजेवाला ने कहा कि राज्य में नशा गांव-शहर, स्कूलों और खेल के मैदानों तक फैल चुका है, जिसे उन्होंने “भद्दा मजाक” बताते हुए पहले हरियाणा को नशा मुक्त करने की नसीहत दी।
उन्होंने तंज कसते हुए सवाल उठाया कि क्या हरियाणा में किसी और देश की सरकार चल रही है, जो नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में डूबी सरकार ने नशा माफियाओं को खुली छूट दे रखी है।
कांग्रेस नेता ने Haryana State Narcotics Control Bureau के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि राज्य में 860 कुख्यात नशा तस्कर चिन्हित हैं, जिनमें से 730 अभी भी जेल से बाहर हैं और 381 सक्रिय रूप से नशा तस्करी में शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्त घोषित क्षेत्रों में भी अवैध सप्लाई जारी है और युवाओं को पेडलर बनाकर अपराध में धकेला जा रहा है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि इस समस्या से परिवार तबाह हो रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही।