यूपी में बिजली संकट पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': ट्रांसफार्मर फुंका तो नपेंगे अधिकारी; 'जीरो डैमेज' नीति लागू
'Surgical Strike' on Power Crisis in UP
लखनऊ। 'Surgical Strike' on Power Crisis in UP, प्रदेश में गर्मी के बढ़ते ही बिजली की बढ़ी मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने अधिकारियों को सचेत किया कि गर्मियों में सभी को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके, इसके लिए अभी से पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ट्रांसफार्मर खराब न हों, इसके लिए भी पूरी सावधानी बरतने के लिए कहा है।
डा. गोयल ने बताया कि ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण के लिए पर्याप्त धनराशि दी गई है। टेललेस फ्यूज यूनिट हर ट्रांसफार्मर पर लगे, इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अगर ट्रांसफार्मर फुकेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने अधूरे कामों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जहां पर भी कार्य काफी पीछे हैं, वहां फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
अधिकारियों और अवर अभियंताओं पर भी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। इसके लिए तैयारी उसी के अनुरूप होनी चाहिए। पर्याप्त संख्या में कर्मी उपलब्ध हैं, इसलिए कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। सबको शिड्यूल के अनुरूप बिजली प्राप्त हो।