Sanjay Singh Bail- AAP सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी, ED ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था

AAP सांसद संजय सिंह पर बड़ी खबर; सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले में जमानत दी, ED की इस बात ने आज हैरान किया!

Supreme Court Grants Bail To AAP MP Sanjay Singh Delhi Liquor Policy Case

Supreme Court Grants Bail To AAP MP Sanjay Singh Delhi Liquor Policy Case

Sanjay Singh Bail: शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बीच दिल्ली से अब एक बड़ी खबर सामने आई है। इसी शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिह को जमानत मिल गई है। संजय सिह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिह को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आज शराब घोटाले में संजय सिंह की जमानत याचिका और ED की गिरफ्तारी के खिलाफ चुनौती पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान हैरानी की बात ये रही कि, ED ने संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया है।

ईडी ने क्या कहा?

जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में आप नेता संजय सिंह की जमानत पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ED से पूछा है कि संजय सिंह 6 महीने से जेल में बन्द हैं। जांच एजेंसी बताए कि उनको आगे भी जेल में रखने की क्या जरूरत है? वहीं ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसे दिल्ली शराब नीति मामले में AAP नेता संजय सिंह को जमानत देने पर कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दे दी।

6 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे संजय सिंह

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद संजय सिंह को बहुत बड़ी राहत मिली है। संजय सिंह अब लगभग 6 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने 2 बार संजय सिंह को रिमांड पर लिया था। इसके बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जिसके बाद से संजय सिंह तिहाड़ जेल में बंद थे। संजय सिंह तिहाड़ में जेल नंबर-5 में बंद थे। इससे पहले उन्हें जेल नंबर-2 में भी रखा गया। जिसमें इस समय सीएम केजरीवाल रखे गए हैं।

4 अक्टूबर 2023 को संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई

शराब घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए ED की टीम 4 अक्टूबर 2023 को सुबह संजय सिंह के घर पहुंची थी और लंबी छापेमारी की थी। इस दौरान संजय सिंह से पूछताक्ष की गई। इसके बाद शाम तक खबर आ गई कि ED ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है।

मालूम रहे कि, इसी मामले में पहले से ही आप नेता और पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं और अब सीएम केजरीवाल भी इस मामले में तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं। बता दें कि, सीबीआई ने सिसोदिया को शराब घोटाले में 26 फरवरी 2023 को करीब 8 घंटे की पूछताक्ष के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने सिसोदिया को इस मामले में नौ मार्च को गिरफ्तार किया। सिसोदिया को अब तक जमानत नहीं मिल पाई है। सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट का भी रुख कर चुके हैं।