Sunil Jakhar Statement After Became Punjab BJP President| पंजाब में BJP अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया से रूबरू हुए जाखड़, क्या बोले?

पंजाब में BJP अध्यक्ष बने सुनील जाखड़ क्या इरादा रखते हैं? मीडिया से रूबरू हुए, कह दी दिल की बात, आप भी जानिए

Sunil Jakhar Statement After Became Punjab BJP President

Sunil Jakhar Statement After Became Punjab BJP President

Sunil Jakhar Punjab BJP President: दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा का नया अध्यक्ष बना दिया गया है। वहीं अध्यक्ष बनने के बाद सुनील जाखड़ अब मीडिया से रूबरू हुए हैं। सुनील जाखड़ ने कहा कि, वे पार्टी, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करते हैं। जिन्होंने उनपर इस तरह से भरोसा दिखाया और एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी।

जाखड़ ने कहा कि, अब उनकी भी यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वे पार्टी के सभी लोगों को एक साथ लेकर चलें। उनकी यह इच्छा है कि पंजाब में बीजेपी का परचम लहराए और पंजाब के हितों पर पहरा रखा जा सके। जाखड़ ने कहा कि, वह पंजाब के हितों और हर पंजाबी की आकांक्षाओं की रक्षा के लिए अथक प्रयास करेंगे। पीएम मोदी के दिशा-निर्देशों के साथ पार्टी पंजाब में आगे बढ़ेगी।

अश्वनी शर्मा को हटाकर जाखड़ को अध्यक्ष बनाया गया

बतादें कि, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने पंजाब में बड़े फेरबदल के साथ सुनील जाखड़ की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की। पहले यह अहम पद अश्वनी शर्मा संभाल रहे थे। लेकिन अश्वनी शर्मा से इस्तीफा ले लिया गया। आपको बतादें कि, सुनील जाखड़ भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी (BJP National Executives Committee) का हिस्सा भी हैं। जाखड़ को दिसंबर 2022 में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया था। जाखड़ के साथ पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त हुए थे।

14 मई को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान

ध्यान रहे कि, सुनील जाखड़ ने 14 मई 2022 को बड़ा सियासी विस्फोट किया था। अपने खिलाफ नोटिस जारी होने से आहत पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने फेसबुक पर लाइव आकर अपने दिल की बात कही थी। दिल की बात में जाखड़ ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। वहीं इसके पहले पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान सक्रिय रजनीति से दूरी बना ली थी। जाखड़ ने कहा था कि वह अब सक्रिय रजनीति में नहीं रहेंगे। लेकिन इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। जहाँ से जाखड़ की नई राजनीतिक भूमिका शुरू हुई।

19 मई 2022 को भाजपा में शामिल हुए जाखड़

कांग्रेस के दिग्गज व काफी पुराने नेता और पंजाब कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) 19 मई 2022 को भाजपा में शामिल हो गए. जाखड़ ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और तमाम नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का दामन (Sunil Jakhar joins BJP) थामा।

अबोहर सीट से तीन बार विधायक रहे सुनील जाखड़

सुनील जाखड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष रहे बलराम जाखड़ के बेटे हैं। 1954 में अबोहर के पंजकोसी गांव में जन्मे सुनील जाखड़ 2002 से 2017 के बीच अबोहर से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। वहीं, जाखड़ 2017 में अबोहर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार से हार गए थे।

गुरदासपुर लोकसभा सीट से भी लड़े

सुनील जाखड़ ने 2017 में सांसद विनोद खन्ना की मृत्यु के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट से सफलतापूर्वक उपचुनाव भी लड़ा था। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जाखड़ को गुरदासपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता सनी देओल से 82,000 से अधिक मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

जाखड़ की हिन्दू नेता के रूप में पहचान

पंजाब में सुनील जाखड़ की एक बड़े हिन्दू नेता के रूप में पहचान है। इसके अलावा जाखड़ अन्य वर्ग को भी साधने में माहिर हैं। जाखड़ का कुशल और शांत और साफ-सुतरा व्यक्तित्व सब पर अपना असर करता है।

यह भी पढ़ें- CM भगवंत मान का बड़ा फैसला; पंजाब में एक और टोल बंद, लोगों के हर रोज बचेंगे 4.50 लाख रुपए, अब फ्री में निकलें