सुंदरनगर: टिप्पर और कार की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 4 लोग सहित 5 घायल

सुंदरनगर: टिप्पर और कार की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 4 लोग सहित 5 घायल

Sundernagar: Violent Collision Between Tipper and Car

Sundernagar: Violent Collision Between Tipper and Car

Sundernagar: Violent Collision Between Tipper and Car, बीएसएल कालोनी पुलिस थाना के तहत जयदेवी स्थित गुरुद्वारा के समीप एक टिप्पर और कार की भिडंत में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया।

जहां इनमें से एक वृद्ध महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया। घायलों में करसोग तहसील के पांगणा डाकखाना के तहत सेरी गांव कार चालक 25 वर्षीय हेतराम पुत्र तुला राम गांव सेरी, हिमांश पुत्र बालक राम गांव सुई , बसंतु देवी पत्नी परमानंद, प्रेमलता पत्नी बालक राम और बालक राम पुत्र परमानंद शामिल हैं। सुई गांव बालक राम अपनी वृद्ध मां, पत्नी और बेटी के साथ मां के उपचार के लिए सुंदरनगर सिविल अस्पताल आ रहा था। जयदेवी स्थित गुरुद्वारा के समीप सामने से तेज गति से आ रहे टिप्पर की कार से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार की कार का सामने का भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का पता चलते ही मौके पर लोगों एकत्रित हो गए। घायलों को तुरंत दूसरे वाहन से सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया।

जहां वृद्ध महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे नेरचाैक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पोता भी दादी के साथ मेडिकल कालेज चला गया। बीएसएल कालोनी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलो के बयान कलमबद्ध किए। डीएसपी भारतभूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।