Sukhpal Khaira: पंजाब कांग्रेस MLA सुखपाल खैरा की पोस्ट पर बवाल; महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान पर महिला आयोग ने किया तलब

पंजाब कांग्रेस MLA सुखपाल खैरा की पोस्ट पर बवाल; महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान पर महिला आयोग ने किया तलब, विधानसभा में हंगामा

Sukhpal Singh Khaira Social Media Post Controversy Over Women 1000 Rupees

Sukhpal Singh Khaira: पंजाब में कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैरा की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल खड़ा हो गया है। इस पोस्ट में खैरा ने लिखा '1000 रुपये के पीछे गिद्दा पाने वाली महिलाएं क्या सूरमे जन्मेंगी?' खैरा की यह पोस्ट उस संबंध में थी, जिसमें भगवंत मान सरकार ने हाल ही में बजट पेश करते हुए पंजाब की जनरल वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये और SC वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की घोषणा की थी। जिसके बाद पंजाब की महिलाएं खुशी में नचाती-गाती देखी गईं थीं।

Sukhpal Singh Khaira

खैरा की पोस्ट पर विधानसभा में हंगामा

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने विधानसभा सदन में सुखपाल खैरा की यह आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पढ़ी और कहा कि कांग्रेस में नेताओं की मानसिकता किस स्तर तक गिर गई है की महिलाओं का इस तरह से अपमान किया जा रहा है। खैरा ने जो किया है, उसके लिए जितनी निंदा की जाये कम है। चीमा ने कहा कि आप सरकार ने गरीब और मजदूर महिलाओं को सम्मान देने के लिए इस योजना की शुरुवात की है। वहीं आम आदमी पार्टी की MLA इंदरजीत कौर ने कहा कि सुखपाल खैरा पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वरना पंजाब में बड़े स्तर पर इसके खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। हालांकि नेता विपक्ष प्रताप बाजवा ने खैरा के इस बयान पर खेद जताया है। 

महिला आयोग ने किया तलब

इधर महिलाओं पर सुखपाल सिंह खैरा के आपत्तिजनक बयान को लेकर पंजाब महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने सुखपाल खैरा और कांग्रेस प्रधान वडिंग को नोटिस भेजा है और 12 मार्च को आयोग के दफ्तर में पेश होने के लिए तलब किया है। इसके साथ ही आयोग ने कपूरथला SSP को निर्देश जारी किए हैं की इस मामले में SP स्तर पर कार्रवाई की जाये। क्या कार्रवाई की गई, इसकी स्टेटस रिपोर्ट्स आयोग को सौंपी जाये।