स्मैक के साथ पकड़ा गया एसओआई का जिला प्रधान तेजवीर सिंह गिल का सुखबीर बादल और मजीठिया के साथ संबंध - मलविंदर सिंह कंग

स्मैक के साथ पकड़ा गया एसओआई का जिला प्रधान तेजवीर सिंह गिल का सुखबीर बादल और मजीठिया के साथ संबंध - मलविंदर सिंह कंग

Majithia Caught with Smack

Majithia Caught with Smack

अकाली दल का छात्र संघ 'स्टूडेंट ऑर्गेनइजेशन ऑफ इंडिया' असल में 'स्मैक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया' है - कंग

आरोपी का बिक्रम सिंह मजीठिया और सुखबीर बादल के साथ तस्वीरें साबित करता है कि इनमें कितने गहरे संबंध है - कंग

चंडीगढ़, 23 जुलाई: Majithia Caught with Smack: अकाली दल का छात्र संगठन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया एसओआई का जिला प्रधान तेजवीर सिंह गिल के पास से स्मैक और तीन लाख रुपए बरामद होने के बाद आम आदमी पार्टी ने अकाली दल पर तीखा हमला बोला है। 

रविवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने आरोप लगाया कि तेजवीर सिंह गिल का अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ सीधा संबंध है। अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा के साथ भी तेजवीर गिल के नजदीकी संबंध है।इसके अलावा इसका संबंध गैंगस्टर घनश्याम पुड़िया के साथ भी है। 

कंग ने कहा कि स्टूडेंट ऑर्गेनइजेशन ऑफ इंडिया' असल में 'स्मैक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया' है। कंग ने मीडिया को तेजवीर सिंह गिल के साथ बिक्रम मजीठिया और सुखबीर बादल की कई नज़दीकियां साबित करने वाली तस्वीरें भी दिखाई जिसमें दोनों नेता आपस में बातचीत करते हुए जा सकते हैं। कंग ने कहा ये तस्वीर साबित करती है कि तेजवीर सिंह गिल के साथ सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया के कितने गहरे संबंध है। यह तस्वीर यह भी साबित करती है कि अकाली दल के नेता ड्रग्स बेचने वालों को खुले तौर पर संरक्षण देते हैं।

कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पंजाब से ड्रग्स माफिया खत्म करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कोई भी ड्रग्स माफिया चाहे वह कितना भी बड़ा रसूखदार हो, बख्शा नहीं जाएगा। राजजीत सिंह समेत कई अफसरों और राजनीतिक संबंध वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई हुई है और आगे भी इसी तरह कार्रवाई होगी।

यह पढ़ें:

बदल जाएगा Twitter का लुक; उड़ जाएगी चिड़िया, एलन मस्क का 'X' प्लान जानिए

पंजाब में अकाली नेता गिरफ्तार; हेरोइन के साथ पकड़ा गया, सुखबीर और मजीठिया का करीबी, इस विंग का जिला प्रधान है

प्रताप कालेज में ओरिएनटेशन प्रोग्राम आन स्कूल इंटर्नशिप आयोजित किया गया