चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय में सुसाइड; कर्मी ने बिल्डिंग से नीचे छलांग लगाई, जमीन पर बजा सिर और मौके पर ही मौत, हड़कंप
Suicide in Haryana Secretariat Chandigarh Breaking News
Haryana Secretariat Suicide: चंडीगढ़ सेक्टर-1 स्थित हरियाणा सचिवालय से सुसाइड की खौफनाक घटना सामने आई है। बुधवार दोपहर यहां एक कर्मी ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। वहीं नीचे गिरते ही उसका सिर जमीन पर इतनी तेजी से टकराया की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जमीन पर खून फैला हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार, सुसाइड करने वाले कर्मी की पहचान 58 साल के गणेश अरोड़ा के तौर पर बताई जा रही है। जानकारी यह भी मिल रही है कि गणेश अरोड़ा स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर तैनात था।
.jpg)
तनाव में उठाया कदम, पहले भी किया प्रयास
बताया जाता है कि गणेश अरोड़ा ने भारी मानसिक तनाव के चलते यह खौफनाक कदम उठाया और एक झटके में अपनी ज़िंदगी ख़त्म कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपनी पोस्टिंग को लेकर परेशान चल रहा था। इससे पहले भी वह एक-दो बार हरियाणा सचिवालय में ही सुसाइड का प्रयास कर चुका था लेकिन किसी तरह से उसे बचाया गया। लेकिन इस बार उसके इस कदम कोई कोई जान पाता, इससे पहले उसने अचानक नीचे छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई। बता दें कि नीचे गिरने के बाद गणेश अरोड़ा को शुरुवाती इलाज देने की कोशिश की गई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
ज्ञात रहे कि हरियाणा सचिवालय में यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी यहां लोगों को आत्महत्या के लिए बिल्डिंग से कूदते देखा गया है और यह बेहद चिंताजनक और विचलित करने वाला है। फिलहाल इस ताजी घटना को लेकर चंडीगढ़ पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और परिवार जनों को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।
